सीकर के रैवासा धाम में पहुंचे योगगुरु बाबा रामदेव ने दान और धर्म को लेकर बड़ी बात कह दी है;; उन्होंने हिंदू समाज की दान देने की प्रवृत्ति पर सवाल उठाते हुए मुस्लिम समाज की मिसाल दी है;; “उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज के लोग अपनी कमाई का लगभग छह प्रतिशत दान करते हैं, जबकि हिंदू समाज मुश्किल से एक प्रतिशत ही दान करता है। बाबा रामदेव ने श्रद्धालुओं से अपील की कि दान करना केवल धार्मिक कर्तव्य नहीं, बल्कि समाज और देश की तरक्की के लिए भी ज़रूरी है। उनके इस बयान पर अब सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है, जहाँ कुछ लोग इसे प्रेरणादायक बता रहे हैं तो कुछ इसे धर्मों की तुलना कर विवादास्पद मान रहे हैं।”पूरी खबर यहां देखें

