livetv
Homeentertainmentरणबीर कपूर को लेकर विवाद, मटन खाते दिखे तो भड़के लोग

रणबीर कपूर को लेकर विवाद, मटन खाते दिखे तो भड़के लोग

फिल्म रामायण में भगवान राम का किरदार निभा रहे अभिनेता रणबीर कपूर एक बार फिर सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोलिंग का शिकार हो गए हैं। वजह बना है नेटफ्लिक्स की नई सीरीज़ ‘डाइनिंग विद द कपूर्स’, जिसमें रणबीर परिवार के साथ नॉनवेज खाते नजर आ रहे हैं।

21 नवंबर को रिलीज़ हुई इस सीरीज़ में रणबीर कपूर को फिश करी, मटन और पाए जैसे व्यंजनों का आनंद लेते देखा गया। इसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X और Reddit पर यूज़र्स का गुस्सा फूट पड़ा।

Ranbir Kapoor Controversy
Ranbir Kapoor Controversy

PR दावों पर उठे सवाल

दरअसल, रणबीर कपूर की PR टीम की ओर से पहले दावा किया गया था कि रामायण की शूटिंग पूरी होने तक रणबीर नॉनवेज नहीं खाएंगे, ताकि भगवान राम के किरदार का सम्मान बना रहे। लेकिन अब सामने आए इन विजुअल्स ने उस दावे पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

एक यूज़र ने X पर वीडियो क्लिप शेयर करते हुए लिखा,

“रणबीर कहते थे कि रामायण के लिए नॉनवेज छोड़ दिया है, लेकिन यहां तो मटन और फिश करी का मज़ा ले रहे हैं।”

वहीं Reddit पर एक फैन ने तंज कसते हुए लिखा,

“रणबीर अपनी PR टीम से कह रहे होंगे – तू झूठी, मैं मक्कार।”

सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं

कई यूज़र्स का कहना है कि भगवान राम जैसे पवित्र किरदार को निभाने वाले अभिनेता को निजी जीवन में भी संयम दिखाना चाहिए, जबकि कुछ लोग इसे अभिनेता की निजी पसंद बताकर ट्रोलिंग को गलत ठहरा रहे हैं।

फिलहाल, इस पूरे विवाद पर रणबीर कपूर या उनकी टीम की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर बहस लगातार तेज़ होती जा रही है।