livetv
Homeधार्मिकराष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने हेतु ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ का आगाज़”

राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने हेतु ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ का आगाज़”

गौ हत्या पर प्रतिबन्ध का किया आह्वान

 

  • गौ सम्मान अभियान
  • देश भर में चल रहा है गो सम्मान अभियान
  • गौ राष्ट्र माता सम्मान गोष्ठी का हुआ आयोजन
  • बड़ी मात्रा में साधु संतों ने लिया भाग
  • गौ हत्या पर प्रतिबन्ध का किया आह्वान
जयपुर में गौ राष्ट्र माता सम्मान गोष्ठी का आयोजन

राजधानी जयपुर के संपूर्ण देवस्थल मंदिर ,सीतापुरा इंड्रस्ट्रीयल ऐरिया ,सांगानेर जयपुर में रविवार को भगवती गोमाता की पूजन एवं राष्ट्रगान के साथ पूज्य संतों के पावन सन्निधि में गौ सम्मान आह्वान अभियान का राज्य स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई । बैठक मे परम पूज्य संत श्री प्रकाश दास जी महाराज ,श्री सोमेंद्र जी महाराज,श्री लीलाधर दास जी महाराज,पुष्पाबाई महामंडलेश्वर किन्नर अखाड़ा,श्री प्रकाश नारायण जी महाराज,श्री चंद्रमा दास जी महाराज,श्री माधव दास जी महाराज
श्री अमरनाथ जी महाराज,राजू जी महाराज (रामायण),आचार्य गिरधर जी स्वामी,संगीता रानी बुआ जी किन्नर
परशुराम दास जी महाराज सहित अन्य पूजनीय संतो,गोभक्तों और गोसेवकों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यह अभियान किसी संस्था, संगठन या राजनीतिक दल के बैनर तले नहीं, बल्कि गौमाता और नंदी बाबा के सानिध्य में संचालित होगा।

सम्मेलन में उपस्थित संतों और गोसेवकों ने एक स्वर में कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाना, गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करवाना और गोवर्धन संस्कृति के संरक्षण के लिए ठोस सरकारी नीतियां बनवाना है।

उपस्थित संतों ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि गौ रक्षा के लिए केन्द्रीय कानून बनाया जाए, गौहत्या और गौतस्करी में लिप्त अपराधियों को आजीवन कारावास का प्रावधान हो तथा जब्त किए गए वाहनों को गोशालाओं के उपयोग में लाया जाए। इसके साथ ही, उन्होंने मांग की कि गोबर और गोमूत्र पर आधारित अनुसंधान विश्वविद्यालय स्थापित किए जाएं, पंचगव्य औषधियों का आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में नि:शुल्क वितरण किया जाए । गौशालाओं को मनरेगा से जोड़ा जाए, बिजली बिल में छूट मिले और निराश्रित गौवंश की सेवा के लिए चारे की उचित व्यवस्था हो।

गौ सम्मान अभियान    

देश भर में गौ सम्मान अभियान चलाया जा रहा है,इसके तहत गाय को बचाने और उसके संवर्धन और लोगों में जागरूकता बढाने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं l इस अभियान के तहत जयपुर में गौ राष्ट्र माता सम्मान गोष्ठी का आयोजन किया गया l

कार्यकर्ताओं, गौशाला संचालकों, सामाजिक संगठनों और संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया

इसमें राज्य भर से गाय माता को बचाने और उसके संवर्धन के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं, गौशाला संचालकों, सामाजिक संगठनों और संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बड़ी मात्रा में साधु संतों ने भाग लिया l

सम्मलेन में एसबीएम ग्रुप के निदेशक धर्मपाल चौधरी, संत प्रकाशदास महाराज, किन्नर समाज की महामंडलेश्वर पुष्पा, किशनगढ़ से किन्नर समाज की अध्यक्ष संगीता बुआ, झुंझुनूं से गो सेवक सतीश गजराज भी उपस्थित थे.

सम्मलेन में एसबीएम ग्रुप के निदेशक धर्मपाल चौधरी, संत प्रकाशदास महाराज, किन्नर समाज की महामंडलेश्वर पुष्पा, किशनगढ़ से किन्नर समाज की अध्यक्ष संगीता बुआ, झुंझुनूं से गो सेवक सतीश गजराज भी उपस्थित थे l इस अभियान को सहयोग देने के लिए किन्नर समाज के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे और इस कार्य में सहयोग का भरोसा दिया…इस अभियान के तहत देश भर में गौ माता को बचाने और उसके संवर्धन के लिए घर घर जाकर लोगों को संकल्प दिलाया जायेगा l

छह माह लगातार गौ संकीर्तन:

अभियान से जुड़ी कार्ययोजना के अनुसार, जनवरी से मार्च 2026 तक पूरे देश में प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके बाद 27 अप्रैल 2026 को प्रत्येक तहसील मुख्यालय पर राष्ट्रपति महोदया, प्रधानमंत्री महोदय , उस राज्य के राज्यपाल महोदय और मुख्यमंत्री महोदय के नाम प्रार्थना पत्र सौंपे जाएंगे। यदि अपेक्षित उत्तर न मिला, तो जुलाई और अक्टूबर 2026 में पुन: चरणबद्ध रूप से यह प्रक्रिया जिला मुख्यालय व राज्य मुख्यालय पर दोहराई जाएगी। इसके बाद 27 फरवरी 2027 को देश के 800 जिलों और 5000 तहसीलों से आए संत और गोभक्त देश की राजधानी दिल्ली में एकत्र होकर शांतिपूर्ण संकीर्तन के माध्यम से गौ सेवा, गौ सुरक्षा और गौ सम्मान के लिए केन्द्र सरकार से आह्वान करेंगे। यह संकीर्तन छह माह यानी 15 अगस्त 2027 तक चलेगा।

 

गाय माता की पूजा की

सम्मलेन में संतों ने गाय माता की पूजा की और उसको बचाने का संकल्प लिया l सम्मलेन में गौ माता राष्ट्र माता बनाने, गौ हत्या पर प्रतिबन्ध लगाने, 27 अप्रेल को राष्ट्रीय गो दिवस मनाने की मांग की गई l सम्मलेन में गाय को बचाने और उसके संवर्धन के लिए कानून बनाने की मांग की गई l देश भर के गौ भक्त 27 अप्रेल को सभी पांच हजार चार सौ दस तहसीलों में इक्कट्ठे होकर. गौ हत्या पर प्रतिबन्ध लगाने का आह्वान करेंगे और एसडीएम को ज्ञापन देंगे,इसमें राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन देकर गाय को बचाने और उसके संवर्धन के लिए कड़े क़ानून बनाने की मांग की जाएगी l

गैर राजनीतिक स्वरूप में होगा अभियान:

अभियान पूरी तरह अहिंसक रहेगा, इसमें किसी प्रकार का भाषण, मंचीय उद्घोषणा या राजनीतिक स्वरूप नहीं होगा। कोई भी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा, केवल संकीर्तन, प्रार्थना और जनजागरण के माध्यम से संदेश दिया जाएगा। अभियान का प्रतीक केवल नंदी महाराज और गौमाता का चित्र होगा।
इस संगोष्ठी कार्यक्रम में पूरे भारत भर से गौप्रेमी सम्मिलित होकर अपने- अपने क्षेत्र में जिम्मेदारी लेकर गौप्रेमियो ने संकल्प लिया कि गौमाता के सम्मान के लिए हम सभी इस अभियान को लेकर पूर्ण रूप से समर्पित रहेंगे और तब तक इस अभियान का हिस्सा रहेंगे जब तक हमारी माता गौमाता के सम्मान का प्रार्थना पत्र केंद्र सरकार द्वारा स्वीकार कर  मांग को पूरा नही किया जाएगा ।

सम्मलेन में संतों ने कहा कि देश में राम मंदिर बन गया…. धारा 370 हट गई….अब गाय को बचाना ही बाकी रह गया है l