livetv
HomeबॉलीवुडSaiyaara Collection Day 4: 'सैयारा' बनी 2025 की सबसे बड़ी फिल्मों में...

Saiyaara Collection Day 4: ‘सैयारा’ बनी 2025 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक – चौथे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल!

डायरेक्टर मोहित सूरी की नई फिल्म ‘सैयारा’ रिलीज़ होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। सोशल मीडिया पर युवाओं के इमोशनल रिएक्शन्स वायरल हो रहे हैं—कोई आंसू बहा रहा है तो कोई IV ड्रिप के साथ थिएटर पहुंच रहा है। लगातार एक्शन फिल्मों के बीच ‘सैयारा’ की एंट्री ने यह साबित कर दिया है कि दर्शक एक भावनात्मक और गहरी रोमांटिक कहानी का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे थे। भारतीय ऑडियंस का क्लासिक लव स्टोरीज़ के प्रति लगाव आज भी उतना ही मजबूत है। दिल टूटने, उलझे रिश्तों, लव ट्रायंगल और मेलोडियस गानों से भरी ‘सैयारा’ ने फिर दिखा दिया कि रोमांस का जादू कभी फीका नहीं पड़ता।