livetv
Homeलाइफस्टाइलWorld Brain Day 2025: हार्वर्ड एक्सपर्ट्स के 5 आसान टिप्स से दिमाग...

World Brain Day 2025: हार्वर्ड एक्सपर्ट्स के 5 आसान टिप्स से दिमाग को रखें हमेशा जवान, तेज और एक्टिव – बुढ़ापे तक भी रहेगा शार्प माइंड!

नई चीजें सीखते रहें: हर दिन कुछ नया सीखने की कोशिश करें , यह कुछ भी नया हो सकता है , फिर चाहे वो कोई नई स्किल हो, कोई भाषा या कोई रेसिपी भी हो सकती है, सीखने से आपका दिमाग एक्टिव रहता है और नए कनेक्शन बनाने में मदद मिलती है|

दिमागी खेल खेलें: दिमागी खेल खेलने से आपकी याददाश्त और सोचने की क्षमता बेहतर होती है. पहेलियां, क्रॉसवर्ड, सुडोकू हल करना या शतरंज खेलना आपके दिमाग को तेज बनाए रखता है|

डॉबीज फॉलो करें: अगर आप काम में बिजी हो गए हैं और अपनी हॉबीज को फॉलो नहीं कर पा रहे हैं, तो तुरंत करना शुरू करें, ये आपको आराम करने और खुश महसूस करने में भी मदद करती हैं. इनमें पेंटिंग, लेखन या म्यूजिक जैसी चीजें हो सकती हैं, जो आपके दिमाग को जवान बनाए रखती हैं|

फिजिकली एक्टिव रहें: एक्सरसाइज न केवल आपके शरीर के लिए अच्छी है, बल्कि यह आपके दिमाग के लिए भी फायदेमंद है , रोजाना 30 मिनट की वॉकिंग भी याददाश्त और मनोदशा को बेहतर बना सकती है|

हेल्दी डाइट लें: अपनी डाइट को हेल्दी रखें. उसमें  ज्यादा से ज्यादा फल, सब्जियां, ड्राई फ्रूट्स और साबुत अनाज शामिल करें|