livetv
Homeट्रेंडिंगआचार्य धीरेंद्र शास्त्री की कथा रामगंज मंडी में

आचार्य धीरेंद्र शास्त्री की कथा रामगंज मंडी में

कथा प्रचार अभियान शुरू,मदन दिलावर ने दिखाई प्रचार रथो को हरी झंडी

गौ माता महोत्सव

आगामी 23 जनवरी 2026 से 25 जनवरी 2026 तक रामगंज मंडी में आयोजित होने वाली बागेश्वर धाम सरकार के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री की श्री राम कथा गौ माता महोत्सव आयोजन को लेकर प्रचार अभियान शुरू हो गया है!

शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने आज यहां रामगंज मंडी के सरकारी कुआं चौराहे पर आचार्य धीरेंद्र शास्त्री की राम कथा के क्षेत्र के गांव- गांव में प्रचार प्रसार के लिए आज पांच प्रचार रथो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया!

प्रचार रथ रवाना

इलेक्ट्रिक वाहनों पर सजे यह प्रचार रथ रामगंज मंडी विधानसभा के पांचो मंडलों में प्रचार करेंगे! इस अवसर पर शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कहा की प्रचार रथ क्षेत्र के गांव-गांव और गली-गली में घूम कर लोगों को बागेश्वर धाम सरकार के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री की कथा आयोजन की विस्तार से जानकारी देंगे और ग्रामीण माता – बहनों को कथा में आने के लिए आमंत्रित करेंगे!

विशाल कलश यात्रा

मंत्री मदन दिलावर ने बताया की रामगंज मंडी के समीप रीको औद्योगिक क्षेत्र फतेहपुर गुण्दी में कथा 23 जनवरी से प्रारंभ होगी जो 25 जनवरी तक चलेगी! कथा के एक दिन पूर्व 22 जनवरी को रामगंज मंडी नगर में विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी जिसमें 21000 महिलाएं सर पर कलश लेकर चलेंगे! सभी महिलाओं को कलश बागेश्वर धाम सरकार की तरफ से निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा! सभी महिलाएं पारंपरिक पीले व केसरिया वस्त्रो में यात्रा में शामिल होंगी!

प्रचार सामग्री

गांव में प्रचार रथो के माध्यम से प्रचार करने के साथ-साथ ही क्षेत्र में फ्लेक्स, होर्डिंग,बैनर आदि के जरिए पूरे रामगंज मंडी विधानसभा क्षेत्र को श्री राम कथा गौ माता महोत्सव के रंग में रंगने की तैयारी है! प्रचार सामग्री के डिजाइन व सैंपल तैयार कर लिए गए हैं! अब प्रचार सामग्री को छापने के आदेश जारी कर दिए गए हैं! अगले हफ्ते से रामगंज मंडी नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में प्रमुख स्थानों पर आचार्य धीरेंद्र शास्त्री की कथा के बैनर,कट आउट,होल्डिंग और फ्लेक्स लगने शुरू हो जाएंगे! हर चौराहे पर प्रमुख स्थल पर श्री राम कथा गौ माता महोत्सव की जानकारी देने वाले बैनर और होर्डिंग लोगों को आकर्षित करेंगे!

प्रचार रथो को क्षेत्र में रवाना करने के लिए हरी झंडी दिखाते समय शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर के साथ नगर पालिका रामगंजमंडी के अध्यक्ष अखिलेश मेडतवाल, भाजपा देहात जिला महामंत्री भगवान धाकड़, भाजपा देहात जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र कला, भाजपा कोटा देहात युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष युधिष्ठिर खटाना, पंचायत समिति खैराबाद की उप प्रधान श्रीमती स्वाति मीणा सहित अनेक भाजपा जनप्रतिनिधि नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे!

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सालासर में बालाजी के लगाई धोक

उत्तर प्रदेश में हिजाब विवाद में ट्रिपल मर्डर, पत्नी और दो बेटियों को सेप्टिक टैंक में दफनाया

जयपुर डिस्कॉम का बकाया राजस्व वसूली पर फोकस