राजस्थान के शिक्षा विभाग से इस समय की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। देर रात तक हुई बैठकों के बाद अब संकेत मिल रहे हैं कि स्कूली शिक्षा विभाग में 535 प्रधानाचार्यों के तबादले की सूची आज रात जारी हो सकती है।
सूत्रों के अनुसार, शिक्षा सचिव कल देर रात मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) पहुंचे थे, जहां महत्वपूर्ण मंत्रणा हुई। इस बैठक के बाद सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हैं कि 4500 से अधिक प्रिंसिपलों के जो तबादले पहले किए गए थे, उनमें से 900 से ज्यादा प्रधानाचार्यों ने जॉइनिंग नहीं की थी। इस वजह से विभाग इन तबादलों को लेकर पुनर्विचार कर रहा था।

पिछले कुछ दिनों से यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि राजस्थान में तबादलों पर रोक लग सकती है, खासकर तब जब एसआईआर (SIR) आदेश जारी हुआ। लेकिन अब अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, शिक्षा विभाग ने 535 प्रिंसिपलों की नई सूची लगभग तैयार कर ली है, और इसे आज देर रात तक जारी किए जाने की पूरी संभावना है।
प्रमुख बिंदु:
कुल 4500 तबादलों में से 900 से अधिक प्रधानाचार्यों ने जॉइन नहीं किया था।
शिक्षा सचिव ने मुख्यमंत्री कार्यालय में देर रात बैठक की।
लगभग 535 नए तबादलों की सूची आज रात जारी हो सकती है।
तबादलों पर रोक की अटकलों के बीच यह कदम बड़ा प्रशासनिक निर्णय माना जा रहा है।
लोकमत राजस्थान की यह एक्सक्लूसिव जानकारी है, और हम आपको इस खबर से जुड़े हर अपडेट सबसे पहले देंगे।
यह भी पढ़े –रजनीकांत और धनुष के घर बम की फर्जी धमकी से हड़कंप: चेन्नई पुलिस ने की तलाशी, ईमेल निकला झूठा

