livetv
Homeइंटरनेशनलकांधार हाइजेक का मास्टरमाइंड भी भारत की एयरस्ट्राइक में ढ़ेर !

कांधार हाइजेक का मास्टरमाइंड भी भारत की एयरस्ट्राइक में ढ़ेर !

भारत के ऑपरेशन सिंदूर में एक ऐसा आतंकी ढेर हुआ है जिसका भारत वर्षो से इंतजार कर रहा था.इस आतंकी को मिट्टी मिलाने का काम हमारी भारतीय सेना कर ही दिखाया है और घर में घुसकर उसे जहन्नुम में पहुंचा दिया है .हम बात कर रहे है भारत के सबसे बड़े मोस्ट वांटेड रऊफ अजहर की जो जैश ए मोहम्मद का सबसे बड़ा आतंकी और भारत का सबसे बड़ा मोस्ट वाटेंड आतंकवादी था…और उसने उस घटना को अंजाम दिया था जिससे उस समय पूरा देश हिल गया था.दरअसल भारत ने जो 7 मई को हमला पाकिस्तान के अंदर घुसकर किया था उसमें भारत के कई बडे दुश्मन ढेर हुए थे.वही अब जब मौतों की संख्या बढ रही है और मरने वालों के नाम सामने आ रहे है तो उनमें ऐसे भी नाम सामने आ रहे है जो भारत के सबसे बडे दुश्मन थे.इनमें एक था भारत का सबसे बड़ा दुश्मन और कांधार हाईजैक का मास्टरमाइंड रऊफ अजहर …ये आतंकी भी मिसाइल हमले में ढेर हो गया है.आपको बता दे अब्दुल रऊफ अजहर जैश ए मोहम्मद का बड़ा आतंकी था. उसने IC-814 फ्लाइट की किडनैपिंग में अहम भूमिका निभाई थी. वही कांधार हाईजैक के साथ अमेरिकी पत्रकार की हत्या का जिम्मेदार भी था रऊफ अजहर.ऐसे में भारत की इस कार्रवाई में आतंक के आका और हजारों लोगों की मौत का जिम्मेदार भी अब जहन्नुम की सैर कर रहा है .आपको बता दे ऑपरेशन सिंदूर के तहत किये गए हमले में लगातार आतंकियों की मौत संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है .लगातार ऐसे बड़े नाम सामने आ रहे है जो काफी समय से फरार चल रहे थे.