राजस्थान में लगातार गर्मी और बारिश से मौसम मिला जुला बना हुआ है .राजस्थान के कुछ इलाकों में तो गर्मी और लू का सितम देखने को मिल रहा है .वही कुछ इलाकों में बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है .बात करे राजधानी जयपुर की तो यहां भी लगभग 4 से 5 दिन के अंदर मौसम के अलग अलग मिजाज देखने को मिले.जयपुर में लगातार बादलों की आवाजाही बनी हुई है और मौसम में थोडी ठंडक देखने को मिल रही है.इसी बीच आज जयपुर में अचानक मौसम ने करवट ली और अचानक जोरदार बारिश हुई.यह बारिश लगभग 5 से 10 मिनट तक हवा की तेज रफ्तार के साथ हुई.ऐसे में जयपुरवासियों को उमस और गर्मी से बड़ी राहत मिली.आपको बता दे आज राजधानी में सुबह से ही बादलों की आवाजाही देखने को मिली .और दोपहर बारह बजते बजते तो झमाझम बारिश का दौर शुरु हो गया .जिससे मौसम काफी सुहावना हो गया . मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के दौरान जयपुर, अजमेर में तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, सीकर, झुंझुनूं, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, सिरोही, उदयपुर, राजसमंद, पाली, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ में हल्की बारिश का येलो अलर्ट है।

