livetv
Homeइंटरनेशनलवर्ल्ड वॉर-3 की तरफ बढ़ रही है दुनिया ! मचा बवाल

वर्ल्ड वॉर-3 की तरफ बढ़ रही है दुनिया ! मचा बवाल

पहले रुस और यूक्रेन,फिर भारत और पाकिस्तान अब ईरान और इजरायल विश्व के सामने जो सबसे बड़ा सवाल आ खडा हुआ है वो ये है कि क्या ये युद्ध कुछ बडा संकेत दे रहे है .क्या पूरा विश्व तीसरे विश्व युद्ध की तरफ बढ रहा है.क्योंकि बात करे 2025 की तो लगातार यूरोपीय क्षेत्र से लेकर पश्चिम और पश्चिम से लेकर एशिया तक बस जंग और जंग की ही आहट सनाई दे रही है.कुछ हितों के चलते देश अब एक दूसरे पर मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहे है .लेकिन वैश्विक रणनीति की बात करे तो 4 बडे देशों का रुख ये तय करेगा कि विश्व युद्ध होगा या नही.फिलहाल ईरान और इजरायल संघर्ष चरम पर पहुंच चुका है.दोनों ही देश एक दूसरे के खिलाफ मिसाइल और ड्रोन्स का हमला कर रहे है .और दोनों की तरफ से ही बडे बडे दावे भी किये जा रहे है.लेकिन इस बीच आग में घी डालने का काम तो अमेरिका कर रहा है.अमेरिका लगातार ईरान को परणामु समझौते की धमकी दे रहा है और इजरायल के कंधे पर रखकर बंदूक चला रहा है .ऐसे में सबसे बडा सवाल ये है कि इस पूरी जंग में रुस,चीन और भारत का रुख क्या रहता है ..पहले बात करते है रुस और चीन की ये दोनों ही देश ईरान के करीबी है ,अगर वे ईरान को सैन्य सहायता देते है तो युद्ध बडे स्तर पर जा सकता है जिसके चलते अमेरिका भी नाराज होगा और वो भी अपने सहयोगी इजरायल को बचाने के लिए पूरी ताकत झोंक देगा.जानकारो का मानना है कि अगर ऐसी स्थिति बनती है तो वर्ल्ड वॉर की संभावना 30 से 40 प्रतिशत तक बढ जाएगी.जिससे माना जा रहा है कि विश्व एक ऐसी चौखट पर खडा होगा,जहा शायद हजारों लोगों को जान गंवानी पडे.आपको बता दे चीन और रुस ने भारी मात्रा में ईरान में निवेश किया है .और दोनों ही रणनीतिक साझेदार भी है.यहां तक चीन ने तो इजरायल को अस्थिरता फैलाने वाला तक करार दे दिया है.वही बात करे भारत जैसे बडे देश की तो भारत का रुख हमेशा से ही सधा हुआ रहा है .लेकिन इस बार जंग भारत ने खुद जंग लडी और कामयाबी हासिल की और अपने दुश्मन को घुटनों पर लाया उसे भी समझ में आ गया कि फिलहाल जो स्थिति है वो युद्ध की है क्योंकि अब युद्ध के बाद दुश्मन की अक्ल ठिकाने आती है.भारत सधे हुए बयान जरुर देगा लेकिन उसका पूरा सपोर्ट इजरायल को होगा.क्योंकि ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के साथ जो एकमात्र देश खडा था वो था इजरायल .ऐसे में दुनिया में ध्रुवीकरण बढेगा और देशों में खींचतान बढेगी .जिसके चलते माना जा रहै कि यह आहट तीसरे विश्व युद्ध की है….