livetv
Homeस्टेट न्यूजखातीपुरा सिरसी रोड के व्यापारियों ने की झाबर सिंह खर्रा से मुलाकात...

खातीपुरा सिरसी रोड के व्यापारियों ने की झाबर सिंह खर्रा से मुलाकात !

खातीपुरा सिरसी रोड पर जेडीए कार्रवाई का विरोध लगातार बढता जा रहा है.। प्रभावित व्यापारी मुआवजे की मांग को लेकर क्रमिक अनशन पर बैठे हुए है और आज इस अनशन का छठवा दिन है.। वही खातीपुरा व्यापार मंडल अध्यक्ष भवानी सिंह राठौड़ ने कहा कि भूखंडों के पंचायत पट्टे होने के बावजूद जेडीए ने मकान-दुकानें बिना मुआवजे के ध्वस्त कर दीं। जबकि पहले जेडीए ने दस्तावेज मांगे थे।वही आज व्यापारियों और स्वायत शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा के बीच वार्ता हुई.इस वार्ता में खातीपुरा व्यापार मंडल अध्यक्ष भवानी सिंह राठौड़ ,वार्ड नंबर 38 के चेयरमैन हेमेंद्र शर्मा, प्रभु बेनीवाल ,भंवर लाल चौधरी, दिनेश शर्मा, गोपाल कुमावत, हेम सिंह चौहान, संदीप चौधरी, महेंद्र शर्मा, राजकमल चौधरी, महेश शर्मा ,राजेंद्र शर्मा सहित अनेक पीड़ित व्यापारियों ने मंत्री को ज्ञापन दिया और ज्ञापन में अपनी पीड़ा व्यक्त की, आपको बता दे खातीपुरा के पीड़ित व्यापारियों ने मुख्य मांग रखी कि खातीपुरा के पीड़ित व्यापारियों को शीघ्र से शीघ्र पुनर्वास और मुआवजा दिया जाए वही मंत्री ने जयपुर विकास प्राधिकरण के जॉन नंबर 7 के उपायुक्त हेमंत कुमार से बात कर कर अति शीघ्र रिपोर्ट मंगाने का आदेश दिया और रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ राहत देने का आश्वासन दिया, इस दौरान खातीपुरा व्यापार मंडल अध्यक्ष भवानी सिंह राठौड़ ने कहा मुख्यमंत्री भजनलाल की सरकार अति संवेदनशील है हमारे समस्त व्यापारी भाजपा के कोर वोटर हैं जिन्होंने डबल इंजन की सरकार बनाई, हमारे व्यापारियों पर कृपा और दया करके पुनर्वास और मुआवजा देने की कृपा करें, जिससे कि व्यापारी अपना जीवन यापन कर अपने परिवार का पालन पोषण कर सके