राजस्थान के जालोर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की निर्मम हत्या कर दी। वारदात को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई, लेकिन कुछ ही दिनों में सच्चाई सामने आ गई। अब मामले में कलेक्टर के आदेश पर मृतक का शव फिर से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।घटना 25 मई की रात की है। मृतक नरसीराम अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया था। रस्सी से लटका हुआ शव मिलने पर परिजनों ने इसे आत्महत्या समझा और बिना किसी शक के धार्मिक रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार कर दिया।लेकिन चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब मृतक की पत्नी माफी देवी ने खुद स्वीकार किया कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या थी। उसने बताया कि उसके साँवलाराम निवासी पोषाना से अवैध संबंध थे। नरसीराम को इस बारे में शक हो गया था, और नरसीराम ने अपनी पत्नी और प्रेमी को साथ देख लिया।उस वक्त गुस्से में आकर साँवलाराम ने नरसीराम पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद दोनों ने मिलकर शव को फंदे से लटकाया, ताकि यह आत्महत्या लगे। इतना ही नहीं, साँवलाराम ने माफी देवी को धमकाया कि वह किसी को भी इस बारे में बताए नहीं, वरना अंजाम बुरा होगा।लेकिन आखिरकार माफी देवी ने यह बात परिजनों को बता दी। पुलिस अब कलेक्टर के निर्देश पर नरसीराम का शव दोबारा कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराएगी, ताकि हत्या की पुष्टि की जा सके।जांच अधिकारी हुकमा राम के अनुसार, मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि हत्या में और कौन-कौन लोग शामिल थे और साजिश कितनी गहरी थी।

