livetv
Homeक्राइमजयपुर मचे बवाल के बाद आरोपी का एनकाउंटर !

जयपुर मचे बवाल के बाद आरोपी का एनकाउंटर !

राजधानी जयपुर मे एक युवक की क्रूरतापूर्वक हत्या कर दी गई| जिसके बाद यहां तनाव फैल गया| जिसके चलते हाईवे जाम कर दिया गया और जमकर पथराव हुआ| इस हत्या ने दो समुदायों के बीच तनाव को पैदा कर दिया | और हिंदू संगठनों की ओर से प्रदर्शन किया गया| इस बीच आरोपी के खिलाफ सख्त एक्शन लेने पर हिंदू संगठन अड गए और हाईवे पर ही धरने पर बैठ गए| वही अब पुलिस की ओर से बडा एक्शन लिया गया है | हत्या करने वाले कातिल ने युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए जिससे उसकी मौत हो गई| बताया जा रहा है कि हत्यारे ने युवक की छाती में 14 बार चाकू घोंपा| फिर उसने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो अपलोड करके लिखा-‘आज बदला पूरा हुआ’| हत्या की इस वारदात के बाद पूरे इलाके में आक्रोश में फैल गया| गुस्साई पब्लिक सड़कों पर आ गई है| लोगों ने सोमवार को सुबह जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे जाम करने का प्रयास किया, लेकिन अभी तक वहां तनाव के हालात बने हुए हैं| पुलिस ने विपिन के मर्डर केस के बाद मचे बवाल को काबू में करने के लिए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिशें देने शुरू की| पुलिस ने दोपहर तक चार आरोपियों को धरदबोचा| उसके बाद शाम होते-होते मुख्य आरोपी अनस को भी दबोच लिया| पुलिस ने उसकी धरपकड़ के लिए उसका एनकाउंटर किया| इसमें उसके पैर में गोली लगी| उसके साथ ही पुलिस ने सभी सातों आरोपियों को दबोच लिया है| आरोपी अनस को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है| बताया जा रहा है कि आरोपी ने दबिश के दौरान भागने की कोशिश की ,लेकिन पुलिस ने आरोपी के पैर में गोली मारकर उसे घायल कर दिया और पकड लिया| पुलिस के अनुसार हत्याकी दिल को दहला देने वाली यह वारदात जयपुर के जामडोली थाना इलाके में रविवार रात को हुई| वहां के पालड़ी मीणा कच्ची बस्ती क्षेत्र में 7-8 बदमाशों ने 22 साल के विपिन नायक को अंधेरे में बुलाया| फिर वहां उसे घेरकर बेरहमी चाकू से गोद डाला. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई| हत्या के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए| उसके बाद मुख्य आरोपी अनस खान उर्फ शूटर ने सोशल मीडिया पर पर एक वीडियो डाला| इसके बाद तनाव और बढ गया| जिसके चलते यहा हालात बेकाबू हो गए|