राजस्थान की एक महिला आरएएस अफसर एक बार सुर्खियों में तब आई थी जब उन्होंने 2018 में टॉप किया और युवाओं के लिए एक मार्गदर्शन के तौर पर मिशाल पेश की.वही अब एक बार फिर से वही आरएएस ऑफिसर फिर से सुर्खियों में आ गई है.लेकिन इस बार उनकी चर्चा किसी उपलब्धि के लिए नहीं बल्कि एक सुसाइड केस को लेकर हो रही है .इस महिला आरएएस अफसर का नाम है मुक्ता राव। अब दूसरी बार चर्चा में तब आई है जब एक बिजनेसमैन ने उनके नाम का सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली। बिजनेसमैन का आरोप है कि महिला आरएएस अफसर ने अपना मकान बनवा लिया। बाद में रुपये नहीं दिए। बार-बार मांगने के बाद भी रुपये नहीं दिए तो परेशान होकर उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। बिजनेसमैन ने उसी अपार्टमेंट की 14वीं मंजिल से छलांग लगा दी, जिसमें उसने आरएएस अफसर के लिए मकान तैयार कराया था। महिला आरएएस अफसर पर 18.60 लाख रुपये नहीं देने का आरोप लगाया गया है। चार साल पहले जुलाई 2021 में आरएएस भर्ती 2018 का फाइनल परिणाम जारी हुआ था। इस परिणाम में मुक्ता राव ने आरएएस 2018 को टॉप किया था। झुंझुनूं की रहने वाली मुक्ता राव जयपुर में अपने पति के साथ रहती थी। वैवाहिक जीवन जीते हुए भी उन्होंने राजस्थान प्रशासनिक सेवा एग्जाम की तैयारी की। आरएएस प्री और मुख्य एग्जाम पास करने के बाद मुक्ता राव को इंटरव्यू में 100 में से 77 नंबर मिले थे। वे एमटेक डिग्री होल्डर हैं। आरएएस में चयन होने से पहले उन्होंने इन्फोसिस में नौकरी भी की थी। जब आरएएस मुख्य परीक्षा में क्वालीफाई हुई तो उन्होंने इन्फोसिस की नौकरी को अलविदा कहते हुए इंटरव्यू की तैयारी में जुट गई थी। मुक्ता राव वर्ष 2021 बैच की आरएएस अफसर हैं। पिछले चार साल में वे जयपुर में ही अलग-अलग पदों पर पोस्टेड रहीं। वर्तमान में वे असिस्टेंट सेटलमेंट ऑफिसर जयपुर प्रथम के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले वे असिस्टेंट कलेक्टर जयपुर द्वितीय, एसडीएम जयपुर शहर के पद पर कार्य कर चुकी हैं। बिजनेसमैन भारत कुमार द्वारा उनके नाम से सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या करने के मामले पर मुक्ता राव ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो एग्रीमेंट हुआ। उसके हिसाब से पेमेंट कर दिया गया है। इस घटना को लेकर उन्हें बेवजह बदनाम किया जा रहा है।

