livetv
Homeस्टेट न्यूजलड़कियों की नाभि के लिए ये क्या बोल गए प्रदीप मिश्रा ?

लड़कियों की नाभि के लिए ये क्या बोल गए प्रदीप मिश्रा ?

मध्य प्रदेश के कथावाचक प्रदीप मिश्रा लड़कियों की नाभि पर बयान देकर एक बार फिर फंसते नजर आ रहे हैं। कथावाचक के नाभि पर दिए बयान पर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। इस दौरान कोई कथा वाचक का सपोर्ट कर रहा है, वहीं कुछ लोग इनके बयान पर आपत्ति जता रहा है। दरअसल, प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की इस समय जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में शिव महापुराण की कथा चल रही है। कथा के दूसरे दिन शुक्रवार को कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने लड़कियों की नाभि की तुलना तुलसी के जड़ से कर दी। इस दौरान उन्होंने युवाओं को भी जमकर खरी-खोटी सुनाई।प्रदीप मिश्रा ने अपने कथा के दौरान कहा कि ‘जिस तरह से तुलसी की जड़ बाहर दिखने पर सूख जाती है, उसी तरह से लड़कियों की नाभि उनकी जड़ है और यह जितनी ढकी रहेगी, उतनी ही सुरक्षा बनी रहेगी।’ इस दौरान उन्होंने लड़कियों को लेकर बढ़ रहे अपराध का ठीकरा भी पहनावे पर फोड़ दिया। उन्होंने कहा कि समाज में पहनावे की वजह से ही अपराध बढ़ रहा है, इसे पुलिस और सरकार नहीं रोक सकती है। कथावाचक ने कहा कि अपराध को सिर्फ संस्कार ही रोक सकते हैं। जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में चल रही प्रदीप मिश्रा की कथा में क्षमता से अधिक भीड़ इकट्ठा हो रही है। ऐसे में आयोजन समित ने श्रद्धालुओं से घर में रहकर कथा सुनने की अपील की है। आयोजन समिति ने कहा कि 7 मई तक कथा का आनन्द घर पर ही रहकर लें, जिससे कथा पंडाल में किसी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।