ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है,,,ये बात भारत सरकार में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की ..भारत की सेना ने जो ऑपरेशन सिंदूर चलाया था उसकी धमकी अभी तक खत्म नहीं हुई है …लगातार ऑपरेशन सिंदूर से पूरा पाकिस्तान अब कांप उठा है .और पाकिस्तान के भीतर घुसकर भारत के ड्रोन हमला कर रहे है .जिसके चलते वहां के लोगों में अफरा तफरी मच हुई है.पहले तो ये ऑपरेशन पीओके और उसके आसपास के इलाकों में चल रहा था लेकिन अब कराची और लाहौर में भी भारतीय सेना ने पाकिस्तान को हिला दिया है..दरअसल लगातार खबरे आ रही है कि पाकिस्तान के लाहौर,रावलपिंडी और कराची में कुछ जगहों पर धमाके हुए है.जिसके चलते वहां के लोगों का पलायन भी शुरु हो गया है.और लोगों में अफरातफरी मची हुई है.वही आज दिल्ली में हुई सर्वदलीय बैठक में भी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यह जानकारी साझा कर दी है कि कि ऑपरेशन सिंदूर फिलहाल जारी है .आपको बता दे दिल्ली पॉर्लियामेंट एनेक्सी में आज सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी.करीब डेढ़ घंटे चली बैठक से बाहर आने के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी रक्षा मंत्री के बयान को दोहराया।ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी देने के लिए बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, विपक्ष के नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल हुए।मीटिंग से पहले कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी के मौजूद की मांग की थी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि संकट में हम देश और सरकार के साथ हैं। सरकार की कोई आलोचना नहीं करनी है।राहुल गांधी ने कहा, ‘हमने सरकार को अपना पूरा समर्थन दिया है। वही पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा है कि भारत ने पाकिस्तान में इजराइली ड्रोन हेरोप से हमला किया है। चौधरी के मुताबिक गुरुवार को लाहौर में हुए ड्रोन हमले में पाकिस्तानी सेना के 4 जवान घायल हुए हैं। वहीं मियानों में एक शख्स की मौत हुई है।प्रवक्ता ने बताया कि लाहौर, गुजरांवाला, चकवाल, रावलपिंडी, मियानो, चोर और कराची में ड्रोन हमले हुए हैं, जिनमें से पाकिस्तानी सेना कम से कम 12 भारतीय ड्रोन को गिराने में सफल हुई है। ऐसे में लगातार हो रहे हमले से कही ना कही पाकिस्तान जड़े हिल गई है और अलग अलग बयान भी वहां के नेताओं के देखने को मिल रहे है .

