ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देशभर में तिरंगा रैली बीजेपी की ओर से निकाली जा रही है .बात करे राजस्थान की तो यहा भी बीजेपी की तरफ से तिरंगा रैली निकाली गई.अब इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी राजस्थान दौरे पर आ रहे है.आपको बता दे भारत और पाक के बीच हुए भीषण युद्ध के बाद पीएम का ये राजस्थान का पहला दौरा है.बता दे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीकानेर के सीमावर्ती इलाके का दौरा करेंगे. ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह उनका पहला दौरा होने वाला है. इससे पहले पीएम ने जवानों का मनोबल बढ़ाने के लिए मंगलवार को पंजाब के आदमपुर एयरबेस का दौरा किया था. तैयारियों के संबध में अधिकारियों ने बताया कि पीएम बीकानेर से 20 किलोमीटर दूर पलाना आएंगे. यहां वे देश के 103 रेलवे स्टेशनों का एक साथ वर्चुअली उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही वे प्रदेश में बनने वाले संभावित रेलवे स्टेशनों की आधारशिला भी रखेंगे. इसके अलावा पलाना में वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जिसमें एक लाख से ज्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. इसके साथ ही पीएम देशनोक में विश्व प्रसिद्ध करणी माता मंदिर जाएंगे और उनके दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे. आपको बता दे देशनोक से भारत-पाक बॉर्डर करीब 200 किलोमीटर दूर है.
Previous article
Next article

