livetv
Homeक्राइमबीबी की शादी नहीं करवाता तो मेरी लाश नीले ड्रम में होती...

बीबी की शादी नहीं करवाता तो मेरी लाश नीले ड्रम में होती !

यूपी के जमुई में चाची और भतीजे की शादी काफी चर्चा में बनी.इस शादी के बाद कही ना कही पती पत्नी के रिश्तों की गरिमा पर भी खूब सवाल उठने लगे है.वही अब जिस तरह से पत्नी की बेफवाई के चर्चे जोरों शोरों से जारी है .वही पतियों में पत्नियों का खौफ भी देखने को मिला है.अब इसी मामले में सनसनीखेज खुलासा युवती के पति ने किया है .दरअसल आयुषी कुमारी नाम की महिला ने अपने पति की मौजूदगी में अपने भतीजे से एक मंदिर में शादी की थी.लोगों का कहना था कि पति की रजामंदी और पत्नी की खुशी के लिए उस युवक ने यह कदम उठाया है.लेकिन शादी के कुछ दिन बाद अब लाचार पति ने पत्नी के बारे में सनसनीखेज खुलासा किया है.दरअसल आयुषी कुमारी के पति ने मीडिया के सामने आकर पूरी सच्चाई से पर्दाफाश किया है और बताया है कि अगर मैं शादी नहीं करवाता और उनकी बीच में अडचन डालता तो मेरा हाल राजा रघुवंशी और मुस्कान के पति की तरह होता…विशाल दुबे ने बताया कि आयुषी और सचिन ने उसे धमकी दी थी कि अगर वह उनके रिश्ते में रुकावट डालेगा, तो उसे जिंदा नहीं छोड़ेंगे. विशाल ने दुखी मन से कहा, “शादी न कराता तो ड्रम में डालकर मुझे मार दिया जाता. अपनी जान बचाने के लिए मुझे उन्हें जाने देना पड़ा.”विशाल दुबे ने बताया कि उन्हें आयुषी के व्यवहार में बदलाव का अंदेशा हुआ था. वह फ्लिपकार्ट में नौकरी छोड़कर गांव लौट आए ताकि आयुषी पर नजर रख सकें और उसे समझा सकें, लेकिन आयुषी नहीं मानी. विशाल ने कहा, “मैंने एक साल तक समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी. सचिन और आयुषी ने मुझे जान से मारने की धमकी दी.” विशाल ने थाने में शिकायत भी की थी, लेकिन समझौते के बाद आयुषी को घर लाए. फिर भी, धमकियों का सिलसिला जारी रहा. विशाल ने बताया कि आयुषी के मायके वालों से कोई संपर्क नहीं है. वह अकेलेपन का दर्द झेल रहे हैं. अपनी बेटी और बीमार मां की देखभाल कर रहे हैं. गांव और समाज में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. विशाल ने कहा, “मैंने बहुत समझाया कि समाज क्या कहेगा, लेकिन वह नहीं मानी. अब मैं अपनी बेटी और परिवार के लिए चाय की दुकान खोलकर जीवन चलाने की कोशिश कर रहा हूं.” बता दें आयुषी ने विशाल पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है. उसने अपनी बेटी को विशाल के हवाले कर दिया और कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की है.