livetv
Homeस्टेट न्यूजदिल्ली के दर्जनों स्कूलों को बम की धमकी से हड़कंप, जांच में...

दिल्ली के दर्जनों स्कूलों को बम की धमकी से हड़कंप, जांच में नहीं मिला कोई संदिग्ध सामान

20 अगस्त 2025, नई दिल्ली — राजधानी दिल्ली के विभिन्न इलाकों में स्थित लगभग 50 स्कूलों को एक साथ बम से उड़ाने की ईमेल धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। यह ईमेल मालवीय नगर, करोल बाग सहित कई संवेदनशील क्षेत्रों में स्थित स्कूलों को भेजी गई थी। धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और सभी संबंधित स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। बम निरोधक दस्ते डॉग स्क्वायड और स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचे और स्कूल परिसरों की गहन तलाशी ली गई। अब तक की जांच में किसी भी स्थान से कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस साइबर टीम के सहयोग से ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है और इसे फर्जी धमकी मानकर भी जांच की जा रही है। इस घटना से अभिभावकों और स्कूल प्रशासन में चिंता का माहौल है, लेकिन पुलिस ने सभी को आश्वस्त किया है कि स्थिति नियंत्रण में है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।