राजस्थान की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। गोविंद सिंह डोटासरा के बयान से शुरू हुआ विवाद अब बीजेपी और कांग्रेस नेताओं के बीच ज़ुबानी जंग का रूप ले चुका है। बीजेपी नेता मदन दिलावर ने डोटासरा और राहुल गांधी दोनों पर तीखे और सनसनीखेज आरोप लगाए हैं।
दिलावर का डोटासरा पर वार
दिलावर ने कहा, “डोटासरा जैसे लोग बेशर्म और चरित्रहीन होते हैं। जैसा इंसान खुद होता है, वैसे ही दूसरों को देखता है।” उन्होंने मीडिया से यहां तक कह डाला कि अगर कोई डोटासरा के गांव में जाकर पूछे तो इतने चरित्रहीन किस्से निकलेंगे कि गिनना मुश्किल हो जाएगा।
राहुल गांधी पर चौंकाने वाला आरोप
राहुल गांधी पर तंज कसते हुए दिलावर बोले – “राहुल मंदिरों में लड़कियां छेड़ने जाते हैं। यात्राओं के दौरान भी वे लड़कियों के कंधों पर हाथ रखकर अठखेलियां करते चलते हैं। इससे बड़ा चरित्रहीन कौन हो सकता है?”
दिलावर ने सवाल उठाया कि क्या यही वजह है कि कांग्रेस दफ्तर में कैमरे लगाए गए हैं—ताकि महिला सदस्यों की ताक-झांक की जा सके?
कांग्रेस के पुराने कांडों का जिक्र
दिलावर ने कांग्रेस को चरित्रहीनता का अड्डा बताते हुए पुराने विवादास्पद मामलों का जिक्र किया—
तंदूर कांड (महिला को जलाकर मारने का मामला)
अजमेर ब्लैकमेल केस (किशोरियों से जुड़ा बड़ा कांड)
दिलावर का दावा है कि कांग्रेस ने ना जाने कितनी बच्चियों की ज़िंदगी बर्बाद की और नेताओं को हमेशा बचाती रही।
पृष्ठभूमि
दरअसल, यह विवाद उस समय भड़का जब गोविंद सिंह डोटासरा ने विधानसभा में स्पीकर पर महिला विधायकों की जासूसी करने का गंभीर आरोप लगाया। डोटासरा का कहना था कि विधानसभा अध्यक्ष अपने रेस्ट रूम से कैमरों के जरिए महिला विधायकों पर नजर रखते हैं।
यह बयानबाज़ी साफ दिखा रही है कि राजस्थान की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर और भी गरमाने वाला है।
यह भी पढ़े – बैरवा और राज्यवर्धन का मंत्रीपद भी अटका पर्ची के फेर में !

