livetv
Homeअन्यपहली बार दीपावली पर 65,000 सरकारी स्कूलों में जगमगाएगी रोशनी: 15 हजार...

पहली बार दीपावली पर 65,000 सरकारी स्कूलों में जगमगाएगी रोशनी: 15 हजार से 2 लाख रुपए तक होगा रंग-रोगन और मरम्मत कार्य

राजस्थान की भजनलाल सरकार ने इस दीपावली को विशेष बनाने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। राज्य के सभी 65,000 सरकारी स्कूलों में पहली बार दीपावली से पहले मरम्मत, रंग-रोगन और लाइटिंग की जाएगी। यह अभियान 11 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक चलाया जाएगा।

इस पहल के तहत शिक्षा विभाग प्रत्येक स्कूल को 15 हजार से लेकर 2 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता प्रदान करेगा। यह राशि स्कूलों की स्थिति और आकार के अनुसार निर्धारित की जाएगी।

सौंदर्यकरण और नवीनीकरण अभियान

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बताया कि दीपोत्सव के अवसर पर प्रदेशभर में सरकारी स्कूलों का सौंदर्यकरण और नवीनीकरण अभियान चलाया जाएगा। इसमें स्कूलों की मरम्मत, रंग-रोगन और सफाई के साथ-साथ आकर्षक लाइटिंग व्यवस्था भी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों को 18 अक्टूबर से पहले कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद दीपावली तक पूरे राज्य के स्कूलों में दीपों की जगमग रोशनी दिखाई देगी।

स्कूलों के रंग भी तय

सरकार ने स्कूलों के रंगों को लेकर एकरूपता सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं—

  • राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय – हल्का पीला रंग

  • राजकीय प्राथमिक विद्यालय – हल्का गुलाबी रंग

इससे सभी सरकारी स्कूलों में एक समानता और सौंदर्य बना रहेगा।

पारदर्शिता पर जोर

सभी कार्य राजस्थान लोक उपापन पारदर्शिता अधिनियम 2012 और सामान्य वित्तीय लेखा नियम 2013 के तहत किए जाएंगे ताकि काम में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनी रहे।

ये भी पढ़े – नरेश मीणा को कांग्रेस ने दिखाया बाहर का रास्ता, 6 साल के लिए पार्टी से निष्काषित