दिल्ली की मुख्यमंत्री निजी प्रवास पर राजस्थान में सालासर बालाजी मंदिर में किये दर्शन
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को सालासर बालाजी मंदिर में दर्शन, पूजा — अर्चना कर बालाजी के धोक लगाई। रेखा गुप्ता ने बालाजी से देश — प्रदेश में खुशहाली की कामना की। चूरू आगमन पर जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने मुख्यमंत्री श्रीमती गुप्ता का स्वागत किया।

हनुमान सेवा समिति के अध्यक्ष सत्यप्रकाश पुजारी, यशोदानंदन पुजारी, धर्मवीर पुजारी, मांगीलाल पुजारी, मनोज पुजारी, कमल पुजारी, मनीष पुजारी ने पूजा — अर्चना करवाई तथा बालाजी का चित्र व दुपट्टा भेंट कर श्रीमती गुप्ता का स्वागत किया।
इस दौरान सुजानगढ़ एडीएम संतोष मीना, एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा, सीओ दरजाराम, बीडीओ रवि कुमार, पुष्पेन्द्र झाझड़िया सहित अन्य मौजूद रहे।
एयरटेल और जियो बढ़ा सकते हैं रिचार्ज के दाम, यूजर्स की जेब पर पड़ेगा असर
उत्तर प्रदेश में हिजाब विवाद में ट्रिपल मर्डर, पत्नी और दो बेटियों को सेप्टिक टैंक में दफनाया
बॉर्डर 2 का टीज़र हुआ रिलीज़, सनी देओल की आवाज़ ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम

