UPI Down Update: शनिवार सुबह से देशभर में UPI सेवाएं तकनीकी दिक्कतों का सामना कर रही हैं, जिससे लाखों यूजर्स डिजिटल पेमेंट नहीं कर पा रहे हैं। अचानक आई इस रुकावट के चलते Google Pay, PhonePe और Paytm जैसे प्लेटफॉर्म पर लेनदेन में दिक्कत आ रही है। DownDetector की रिपोर्ट के मुताबिक दोपहर तक UPI से जुड़ी 1168 शिकायतें दर्ज हुई हैं, जिनमें से 96 शिकायतें Google Pay और 23 शिकायतें Paytm यूजर्स की हैं। इस गड़बड़ी का असर आम लोगों और छोटे कारोबारियों के रोजमर्रा के कामकाज पर पड़ा है। फिलहाल UPI की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों में UPI में बार-बार तकनीकी समस्याएं देखी गई हैं।

