livetv
Homeवायरलऐसी डरावनी जगह जहां जाने से पहले 10 बार सोचोगे

ऐसी डरावनी जगह जहां जाने से पहले 10 बार सोचोगे

राजस्थान अपनी सांस्कृतिक पहचान और राजसी वैभव के लिए देश दुनिया में फेमस है .यहां लाखों की संख्या में पर्यटक इसी विरासत और राजसी वैभव निहारने आते है .लेकिन इन सबसे से परे कुछ ऐसी जगह भी राजस्थान में है जो इतिहास के साथ कुछ डरावने राज छिपाये हुए है .चाहे बात करे कुलधरा की या फिर भूतों के भानगढ की ..यहा आज भी माना जता है कि लोगों ने कुछ ऐसे अहसास किये है जो शायद नेचुरल नहीं है…वही आपको बता दे ऐसी ही कुछ डरावनी जगहों के राज जिनके बारे मे शायद आपने कम ही सुना होगा…सबसे पहले बात करे खाबा फोर्ट की तो यह जैसलमेर में मौजूद एक हॉन्टेड किला है.और इस फोर्ट के बारे में कई किस्से कहानिया है .कुछ कहानिया ऐसी भी है कि यहां 80 से अधिक पालीवाल ब्राह्मण रहते थे.लेकिन एक रात अचानक सभी ब्रह्माण ये फोर्ट छोडकर किसी दूसरे शहर चले गए.कई लोगों का मानना है कि इस फोर्ट पर ब्राह्मण का श्राप था कि कोई भी इस फोर्ट में रहेगा वो जिंदा नहीं बचेगा. इसके बाद यहां कोई नहीं रहता. स्थानीय लोगों का मानना है कि रात के समय यहां से अजीबो-गरीब आवाज आती है.वही जैसलमेर में ही मौजूद है एक भूतिया कुआ.यहा डेढा गांव में यह कुआं स्थित है .कभी ये कुआं गांवों के लिए पानी स्त्रोत हुआ करता था.लेकिन अब वीरान हो गया है .और लोग इसके पास जाने से भी डरते है.कहानिया ऐसी है कि यहां राजा ने अपने सैनिको को उन ग्रामीणों को मारने का आदेश दिया था जो उसके साथ झगडा करते थे.और माना जाता है कि राजा के सैनिकों ने ग्रामीणों को मारकर इसी कुएं में फेंक दिया था.जिसे बाद में शापित कर दिया गया.ऐसा कहा जाता है कि यहां उन्ही ग्रामीणों की आत्माए भटकती है.जिसे कई बार लोगों ने कुएं के पास देखा है. आज भी, स्थानीय लोग कुएं के पास के इलाके में जाने से कतराते हैं.सबसे ज़्यादा भूतहा जगहों में से एक नाभा डूंगर के पास श्मशान घाट और कब्रिस्तान है. ऐसा माना जाता है कि यहां 400 से ज़्यादा महिलाओं को ‘सती’ के तौर पर ज़िंदा जला दिया गया था. फिर उनकी राख को श्मशान घाट के पास ही दफना दिया गया. कई लोगों ने अंधेरे में अजीबोगरीब नज़ारे देखे हैं और आवाज़ें सुनी हैं और इसलिए कोई भी स्थानीय व्यक्ति अंधेरे में इस इलाके में घूमने की हिम्मत नहीं करता.