livetv
Homeनेशनलबाबा बागेश्वर करने जा रहे है सेना की मदद,निकालेंगे पर्ची !

बाबा बागेश्वर करने जा रहे है सेना की मदद,निकालेंगे पर्ची !

पहलगाम हमले के बाद पूरे देश में आक्रोश व्याप्त है.इस बीच बाबा बागेश्वर भी एक बार फिर से इस हमले के बाद चर्चाओं में आ गए है.कुछ बुद्धिजीवियों ने तो उन पर सवाल भी उठाया है कि पहलगाम हमले की पर्ची आखिर बाबा बागेश्वर ने क्यों नहीं निकाली,जिससे देश पर होने वाला हमला रुक जाता.ऐसे में सभी प्रकार के आरोपों पर बाबा बागेश्वर ने अब बड़ा दावा करते हुए सेना के लिए पर्ची निकालने का दावा किया है… हाल ही में पहलगाम में आतंकी हमला हुआ जिसमें कई लोगों ने अपनी जानें गंवा दी, जिसके बाद पूरे देश में रोष है. ऐसे में देश के बुद्धिजीवियों का भी कहना है कि देश में बाबा बने लोग पर्ची निकालकर क्यों नहीं बताते कि आतंकी हमला होने वाला है. इन सभी सवालों के बीच खुद को बाबा कहने वाले बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वो अपनी शक्तियों से सेना का साथ देने की बात करते दिख रहे हैं. धीरेंद्र शास्त्री का कहना है कि सेना को सैन्य शक्तियों के साथ बालाजी की शक्तियों का भी इस्तेमाल करना चाहिए इसमें ,मैं खुद सेना का साथ देने को तैयार हूं. वीडियो इंटरनेट पर वायरल है, जिसमें बाबा बागेश्वर कहते दिख रहे हैं कि अब हम राष्ट्रहित में भी अपना सहयोग देने जा रहे हैं. सेना को चाहिए कि सैन्य शक्तियों के अलावा हनुमान जी की दिव्य शक्तियों का भी लाभ उठाएं. हम खुद सेना का साथ देने को तैयार हैं.. हम अपनी शक्तियों से सेना को गुप्त जानकारी मुहैया करा सकते हैं. आने वाले वक्त में कहां कौन सी घटना हो सकती है उसे जानने के लिए सेना को हमारी शक्तियों का सदुपयोग करना चाहिए और इस मामले में हम रक्षा मंत्री से भी कहेंगे. आगे धीरेंद्र शास्त्री उर्फ बागेश्वर बाबा ने कहा कि हम उन्हें ये जानकारी गुप्त तरीके से बताएंगे