सरकारी संकल्पों में से करीब 70 फीसदी लगभग पूरे
- बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट
- नीतिगत निर्णयों का हो रहा है प्रभावी क्रियान्वयन
- राजस्थान देश के बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट के रूप में उभरा
- केन्द्र की 11 योजनाओं में राजस्थान प्रथम स्थान पर

बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट
राज्य सरकार ने अपने कार्यकाल के शुरुआती दो साल में ही महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लेकर उनकी धरातल पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया है, जिससे राजस्थान देश के बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट के रूप में उभरा है l
मुख्यमंत्री भजनलाल की सरकार ने अपने के कार्यकाल के पहले दो साल में ही जनता से किए गए संकल्पों में से करीब 70 फीसदी संकल्प या तो पूरे कर लिए हैं या प्रगति पर है l सरकार ने जनहित के 392 संकल्प लिए थे, जिनमें से अब तक 274 संकल्प पूरे किए जा चुके हैं या उन पर कार्य प्रगति पर है l

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार ने पारदर्शी और प्रभावी कार्यप्रणाली अपनाई जिसके चलते राजस्थान को कई राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुए हैं l केन्द्र सरकार की 11 योजनाओं में राजस्थान प्रथम स्थान पर, 5 में द्वितीय और 9 योजनाओं में तृतीय स्थान पर है l

राम जल सेतु लिंक परियोजना को प्राथमिकता देते हुए 26 हजार करोड़ रुपये के कार्यादेश जारी किए गए हैं , इससे दौसा सहित पूर्वी राजस्थान के 17 जिलों में 4 लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई और लगभग 3 करोड़ लोगों को पेयजल सुविधा मिलेगी l जल जीवन मिशन के तहत 10 हजार 482 करोड़ रुपये खर्च कर 13 लाख 59 हजार ग्रामीण परिवारों को नल से जल उपलब्ध कराया गया है l

ऊर्जा के क्षेत्र में बीते दो वर्षों में विद्युत उत्पादन क्षमता 6 हजार 363 मेगावाट बढ़कर 30 हजार 525 मेगावाट हो गई है l सड़क निर्माण में 27 हजार 238 करोड़ रुपये खर्च कर 39 हजार 891 किलोमीटर सड़कों का विकास किया गया, जिससे ग्रामीण सड़क नेटवर्क मजबूत हुआ है l गरीब कल्याण के क्षेत्र में गैस सिलेंडर रिफिलिंग पर 867 करोड़ रुपये की सब्सिडी सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंचाई गई है l

अन्नपूर्णा रसोई योजना के तहत अब तक 15 करोड़ भोजन थालियां वितरित की जा चुकी हैं l युवाओं के लिए पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत बिना पेपर लीक 296 परीक्षाएं आयोजित की गईं और 90 हजार से अधिक नियुक्तियां दी गईं l किसानों के हित में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में राज्य सरकार की ओर से 3 हजार रुपये जोड़कर वार्षिक सहायता 9 हजार रुपये की गई है, जिससे 76 लाख से अधिक किसानों को 10 हजार 432 करोड़ रुपये का लाभ मिला है l महिला सशक्तीकरण के लिए मातृ वंदना योजना की राशि बढ़ाई गई है और लाडो प्रोत्साहन योजना से लाखों बालिकाएं लाभान्वित हो रही हैं l

स्वास्थ्य क्षेत्र में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत 35 लाख से अधिक लाभार्थियों को 6 हजार 860 करोड़ रुपये की कैशलैस चिकित्सा सुविधा दी गई है l निवेश के क्षेत्र में राइजिंग राजस्थान के तहत हुए एमओयू में से 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट धरातल पर क्रियान्वित हो चुके हैं l
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार कई अभूतपूर्व काम कर रही है l इस सरकार ने अपने कार्यकाल के पहले दो साल में ही कई उपलब्धियां हासिल की है, जो देश के विकास में तो योगदान तो दे ही रही है, उसने राजस्थान को भी विकास की दौड़ में आगे ला दिया है l
जयपुर डिस्कॉम का बकाया राजस्व वसूली पर फोकस

