राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव की मांग अब तेज होती दिख रही है .राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्र नेता सरकार से चुनाव कराने की मांग कर रहे है और अपने अपने तरीके से प्रदर्शन भी कर रहे है .हाल ही में नेताओं के कटआउट लगाकर और बैंड बाजा के माध्यम से सांकेतिक प्रदर्शन किया गया और इस सरकार को इस ओर इंगित किया गया.वही अब पश्चिमी राजस्थान से विधायक रविंद्र सिंह भाटी का भी छात्रसंघ चुनाव को लेकर बडा बयान आया है .और सरकार को नसीहत देते हुए चुनाव कराने की मांग की है ..छात्र संघ चुनाव को लेकर शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने भजनलाल सरकार को नसीहत देते हुए कहा कि छात्र संघ चुनाव शुरू करके एक इतिहास लिखा जाना चाहिए,अगर ऐसा होता है तो वर्तमान प्रदेश की सरकार की वाह वाही होगी. युवा सरकार के सपोर्ट में आएंगे.छात्र राजनीति से निकलकर विधायक बने और सांसद का चुनाव लड़ चुके हैं. शिव से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने भी छात्र संघ चुनाव को लेकर बयान देते हुए कहा कि निश्चित रूप से छात्र संघ चुनाव होने चाहिए. अगर छात्र संघ चुनाव नहीं होते हैं, तो हम जैसे सामान्य परिवार से आने वाले लोग प्रदेश की सबसे बड़ी पंचायत में नहीं बैठ पाते. छात्र संघ चुनाव होंगे, तो नए युवाओं को राजनीति में आने का मौका मिलेगा.पत्रकारों ने जब सवाल किया कि पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने छात्र संघ चुनाव करवाने की मांग की है, लेकिन रोक भी उन्होंने ही लगाई है. इस पर विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने कहा कि गहलोत साहब हों या कोई हो. चाहे पक्ष हो या विपक्ष हो. मुझे लगता है वर्तमान में छात्र संघ चुनाव दोबारा शुरू करवाकर इतिहास लिखा जाना चाहिए. अगर ऐसा होता है तो वर्तमान प्रदेश की सरकार की वाह वाही होगी, और युवा सरकार के सपोर्ट में आएंगे.आपको बता दे छात्रसंघ चुनाव को लेकर विपक्ष के नेताओं की तरफ से भी बयान आये है जबकि गहलोत सरकार में ही छात्रसंघ चुनावों पर रोक लगाई गई थी.और तबसे लेकर अब तक चुनावों पर रोक है .ऐसे में अगर भजनलाल सरकार इस मामले में छात्रों के हितों में कोई फैसला लेती है तो आने वाले पंचायत और निकाय चुनावों में सरकार को युवा वर्ग का भी समर्थन मिलेगा….
Previous article
Next article

