जगदीप धनखड़ के इस्तीफा पर बोले गोविंद सिंह डोटासरा धनखड़ के सच बोलने की हिम्मत नागवार गुजरी’यूथ एंड थ्रो की राजनीति’ करती है बीजेपीउपराष्ट्रपति जगदीप धनखड के इस्तीफे पर सियासत गर्म हो गई है .जहां एक तरफ खुद धनखड ने अपने इस्तीफे का कारण बताया है .वही दूसरी तरफ विपक्ष इसे बीजेपी की आपसी फूट और जाट नेता का अपमान बता रहा है .वही इस मुद्दे पर अब राजस्थान में भी राजनीति शुरु हो गई है .और कांग्रेस इस मुद्दे पर जमकर सरकार की आलोचना कर रही है वही उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बड़ा बयान दिया है. सीकर में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘उपराष्ट्रपति दिनभर राज्यसभा की कार्यवाही संभालते रहे, सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेते रहे, ऐसे में यह कहना कि वह अस्वस्थ हैं, सवालों के घेरे में है. यह AIIMS का बुलेटिन नहीं है. एक दिन में कोई इतना अस्वस्थ नहीं हो जाता कि पद छोड़ दे? इस्तीफे का कारण स्वास्थ्य नहीं हो सकता. इसके पीछे कुछ और ही कारण हैं जो जल्द ही सामने आएंगे.’डोटासरा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘देश में नई भाजपा बन रही है जो देश के लिए खतरा है. भाजपा में जिस किसी ने भी अपने विवेक का इस्तेमाल किया या विपक्ष को सम्मान दिया, उसे अंजाम भुगतना पड़ा है. धनखड़ साहब ने जो सच बोलने की हिम्मत दिखाई, वही भाजपा को नागवार गुजरी. धनखड़ ने कहा था- विपक्ष दुश्मन नहीं होता, उसे सहजता से लेना चाहिए. यहीं से भाजपा में हलचल शुरू हुई. धनखड़ साहब ने जो बोला, वह भाजपा के घमंड को चुनौती दे रहा था और भाजपा ऐसे लोगों को बर्दाश्त नहीं करती जो संविधान, लोकतंत्र और विवेक की बात करें.’ डोटासरा ने कहा, ‘किसान और किसान के बेटे, जो भाजपा में संघर्ष कर रहे हैं, उनका भाजपा में कोई स्थान नहीं है. भाजपा केवल यूज एंड थ्रो का काम कर रही है, जो किसी के लिए ठीक नहीं है. भाजपा में जिस-जिस ने अपने विवेक का इस्तेमाल किया है, या विपक्ष को सम्मान दिया है, संविधान का सम्मान किया है, उसका हश्र यही हुआ है. देश में नई बीजेपी बन रही है. हम दो हमारे दो इसके अलावा कोई नहीं. भाजपा में चला इस तरह का एक नया ट्रेंड देश के लिए खतरा है.’
Previous article
Next article

