वार्षिक अधिवेशन का उद्घाटन करेंगे राज्यपाल
- डॉ आदित्य नाग एवं मेजर जनरल अनुज माथुर
- मुलाकात कर दिया आमंत्रण।
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद
एक राष्ट्रव्यापी संगठन है, जो पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारजनों के कल्याण, सम्मान और राष्ट्र निर्माण में उनकी निरंतर भूमिका को सशक्त करने हेतु कार्यरत है। परिषद सामाजिक सेवा, देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता तथा युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करने जैसे क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाती है।

वार्षिक अधिवेशन आर्मी एरिया ऑडिटोरियम में
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद का वार्षिक अधिवेशन आर्मी एरिया ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभर से पूर्व सैनिक, रक्षा विशेषज्ञ एवं समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि सहभागिता करेंगे। अधिवेशन में पूर्व सैनिकों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों, उनके कल्याण एवं राष्ट्रहित में उनकी भूमिका पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल हरि भाऊ किशन राव को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है, जो 20 दिसंबर को कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। आज लोक भवन (राज भवन) में परिषद के कार्यक्रम सहयोगी डॉ. आदित्य नाग एवं प्रदेश अध्यक्ष मेजर जनरल अनुज माथुर द्वारा महामहिम को औपचारिक रूप से आमंत्रण प्रदान किया ।
डोटासरा की सीएम भजनलाल को खुले मंच पर बहस की चुनौती !

