सड़क सुरक्षा अभियान का राज्य स्तरीय समारोह

- सीएम ने राज्य स्तरीय समारोह में की शिरकत
- आमजन को दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ
- सड़क सुरक्षा जन-जागृति रथों को दिखाई हरी झण्डी


सड़क सुरक्षा अभियान
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के जनपथ स्थित अमर जवान ज्योति पर आयोजित सड़क सुरक्षा अभियान के राज्य स्तरीय समारोह में शिरकत की। उन्होंने इस दौरान सड़क सुरक्षा अभियान से संबंधित पोस्टर का विमोचन किया और उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाते हुए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

नागरिकों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की जान बचाने वाले नागरिकों को सम्मानित किया। सीएम ने इन जीवन रक्षकों का हौसला बढ़ाते हुए उनके नेक कार्य की सराहना की। सम्मानित होने वालों में संदीप गुप्ता, नितेश यादव, सुनील सिरवी, संजय कुमार श्रीमती सुरता देवी शामिल रहे। इसी के साथ ही सीएम ने कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा जन-जागृति रथों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने 500 ऑटोरिक्शा को भी फ्लैग ऑफ किया। ये सभी वाहन विभिन्न क्षेत्रों में जाकर आमजन को सड़क सुरक्षा के लिए जागरूक करेंगे।

जन-जागृति रथों को हरी झण्डी
शर्मा ने इस अवसर पर दिव्यांगजनों को हेलमेट वितरण किया तथा व्यवसायिक वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाई। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद दिव्यांगजनों से तिपहिया वाहनों पर भी हेलमेट लगाकर चलने की अपील की। साथ ही समारोह में मौजूद सैकड़ों लोगों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई और यातायात नियमों का पालन करने की बात कही गई। मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा जन जागृति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो अलग-अलग इलाकों में जाकर लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करेगा।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया। परिवहन मंत्री प्रेमचंद बैरवा ने बताया कि यह सड़क सुरक्षा अभियान 11 दिसंबर से शुरू किया गया है, जो 25 दिसंबर तक चलेगा। अभियान के तहत लोगों को सभी यातायात नियमों का पालन करने, सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करने और सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक किया जाएगा।

जिला स्तरीय कार्यक्रम
अमर जवान ज्योति पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम के साथ-साथ राजस्थान के सभी जिलों में भी जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक सड़क सुरक्षा का संदेश पहुंच सके।वही

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा का संदेश देने वाले गुब्बारे हवा में छोड़कर आमजन को जागरूक किया। आपको बता दे इस दौरान उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा, सांसद मंजू शर्मा, विधायक डॉ. गोपाल शर्मा, सहित विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारी, बड़ी संख्या में स्कूल, कॉलेज के छात्र-छात्राएं एवं आमजन उपस्थित रहे।
आमजन से किए वादों में से 70 प्रतिशत कार्य 2 वर्षों में पूरे किए

