livetv
Homeentertainmentपाकिस्तान में रणवीर सिंह-अक्षय खन्ना पर एफआईआर मांग !

पाकिस्तान में रणवीर सिंह-अक्षय खन्ना पर एफआईआर मांग !

पाकिस्तान में भी धुरंधर की चर्चाएं जोरों पर

  • धुरंधर’ के खिलाफ याचिका दायर की गई
  • कलाकारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग
  • फिल्म धुरंधर की पाकिस्तान में काफी चर्चा
स्पाई थ्रिलर 'धुरंधर'
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’

फिल्म धुरंदर का कारवां

बॉलीवुड फिल्म धुरंदर का कारवां लगातार बढता जा रहा है l चाहे देश या हो विदेश हर कही इस फिल्म की चर्चाएं जोरो शोरों से हो रही है l फिल्म के शो हाऊसफुल जा रहे है l और लोग एक बार नही दो दो बार इस फिल्म को देखने जा रहे है l वही हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी इस फिल्म की चर्चाएं जोरों पर है l

फिल्म धुरंदर का कारवां

पाकिस्तान में बवाल

दरअसल फिल्म की कहानी पाकिस्तान के ल्यारी के ईदगिर्द घूमती है l फिल्म जो केरेक्टर भी दिखाए गए है …वो असल में पाकिस्तान की सियासत,आईएसआई और वहां के क्रिमिनल बैकग्राउंड से जुडे है l इसके पाकिस्तान में जिस तरह से भारत के जासूस ने उनके घर में घुसकर उनके इराशों को नेस्तानाबूत किया l इस पर ही फिल्म की कहानी देखने को मिलती है l वही अब फिल्म को लेकर पाकिस्तान में एक बवाल और खडा हो गया है l

दरअसल पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टों की पार्टी पीपीपी को आतंकवाद का समर्थन करने वाली पार्टी इस फिल्म में दिखाया गया है l इसी संदर्भ में एक याचिका भी दायर हो गई है l दरअसल कराची की एक अदालत में फिल्म के खिलाफ एक याचिका दायर की गई है l इसमें आरोप लगाया गया है कि फिल्म में पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की तस्वीरों, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के झंडे और पार्टी रैलियों के फुटेज का बिना अनुमति इस्तेमाल किया गया है।

‘धुरंधर’
‘धुरंधर’

छवि को नुकसान

इसके साथ ही फिल्म पर पीपीपी को आतंकवाद का समर्थन करने वाली पार्टी के रूप में दिखाने का भी आरोप लगाया गया है। यह याचिका पीपीपी के कार्यकर्ता मोहम्मद आमिर ने कराची के डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस कोर्ट में दाखिल की है।याचिका में मांग की गई है कि फिल्म के निर्देशक, निर्माता, कलाकार और फिल्म के प्रचार व निर्माण से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ FRI दर्ज की जाए।याचिका में फिल्म के लीड एक्टर रणवीर सिंह समेत अन्य कलाकार संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेनी, निर्देशक आदित्य धर, निर्माता लोकेश धर और ज्योति किशोर देशपांडे के नाम शामिल हैं।

याचिकाकर्ता के अनुसार, फिल्म के आधिकारिक ट्रेलर में बेनजीर भुट्टो की तस्वीरों और PPP से जुड़े दृश्य बिना किसी कानूनी अनुमति के दिखाए गए हैं। याचिका में यह भी कहा गया है कि फिल्म में PPP को आतंकियों के प्रति सहानुभूति रखने वाली पार्टी के रूप में पेश किया गया है।साथ ही कराची के लियारी इलाके को ‘आतंकियों का युद्ध क्षेत्र’ बताया गया है, जो याचिकाकर्ता के मुताबिक मानहानिकारक, भ्रामक और पाकिस्तान की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला है।

डोटासरा की सीएम भजनलाल को खुले मंच पर बहस की चुनौती !

राजे और पीएम मोदी की मुलाकात के सियासी मायने !

आमजन से किए वादों में से 70 प्रतिशत कार्य 2 वर्षों में पूरे किए