livetv
Homeअन्यहज यात्रा 2026 के ट्रेनर्स के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 27...

हज यात्रा 2026 के ट्रेनर्स के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर तक

हज यात्रा 2026 के लिए चयनित हज यात्रियों को हज के अरकान, व्यवस्थागत निर्देशों और संबंधित गतिविधियों की जानकारी प्रदान करने हेतु इस वर्ष भी हज ट्रेनर्स की प्रशिक्षण प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थी 7 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

राजस्थान स्टेट हज कमेटी के अधिशाषी अभियंता अबु सुफियान चौहान ने बताया कि ट्रेनर पद हेतु आवेदन पत्र, आवश्यक योग्यताएं और विस्तृत जानकारी हज कमेटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट https://hajcommittee.gov.in पर उपलब्ध हैं।

अभ्यर्थियों को अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र की प्रति, शैक्षणिक योग्यता प्रमाणपत्र, हज या उमराह वीजा एवं अन्य संबंधित दस्तावेजों की प्रतियां संलग्न कर 27 अक्टूबर 2025 तक कक्ष संख्या 1106, प्रथम तल, मुख्य भवन, शासन सचिवालय, जयपुर में कार्यालय समय के दौरान जमा करानी होगी।

श्री चौहान ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में 50 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के माध्यम से अंतिम रूप से चयनित किया जाएगा।

यह भी पढ़े – टाटा कैपिटल का IPO ओपन: साल 2025 का सबसे बड़ा इश्यू, 8 अक्टूबर तक निवेश का मौका