livetv
Homeट्रेंडिंगटाटा कैपिटल का IPO ओपन: साल 2025 का सबसे बड़ा इश्यू, 8...

टाटा कैपिटल का IPO ओपन: साल 2025 का सबसे बड़ा इश्यू, 8 अक्टूबर तक निवेश का मौका

टाटा ग्रुप की वित्तीय सेवा कंपनी टाटा कैपिटल का IPO आज (6 अक्टूबर) से खुल गया है, जो 8 अक्टूबर 2025 तक निवेश के लिए खुला रहेगा। यह इश्यू इस साल का सबसे बड़ा IPO है।


IPO के ज़रिए कंपनी जुटाएगी ₹15,512 करोड़

  • टाटा कैपिटल इस इश्यू के ज़रिए कुल ₹15,512 करोड़ जुटाने की योजना में है।

  • इससे पहले कंपनी ने 3 अक्टूबर को 135 एंकर निवेशकों से ₹4,641.8 करोड़ जुटा लिए हैं।

  • ये IPO साइज पिछले साल के हुंडई मोटर इंडिया के ₹27,859 करोड़ के इश्यू के बाद अब तक का दूसरा सबसे बड़ा ऑफर है।


इश्यू का स्ट्रक्चर: नए शेयर और OFS

  • कंपनी 21 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी कर रही है।

  • प्रमोटर टाटा संस और निवेशक IFC मिलकर 26.58 करोड़ शेयर ऑफर-फॉर-सेल (OFS) के तहत बेच रहे हैं।

  • IPO के बाद कंपनी का कुल वैल्यूएशन लगभग ₹1.31 लाख करोड़ रहने की उम्मीद है।


निवेश की डिटेल्स: कम से कम ₹14,996 का निवेश जरूरी

  • शेयर का प्राइस बैंड ₹310–₹326 प्रति शेयर तय किया गया है।

  • रिटेल निवेशकों को कम से कम 1 लॉट (46 शेयर) के लिए अप्लाई करना होगा, जिसकी कीमत ₹14,996 (326 रुपए के हिसाब से) होगी।

  • रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट के लिए आवेदन कर सकते हैं।

  • इस IPO में 35% हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित है।


एंकर निवेशकों में LIC सबसे आगे

  • कंपनी ने 135 एंकर निवेशकों को 14.23 करोड़ शेयर ₹326 प्रति शेयर के भाव पर अलॉट किए हैं।

  • इसमें LIC सबसे बड़ा एंकर निवेशक बनकर उभरा है, जिसने करीब ₹700 करोड़ का निवेश किया और एंकर पोर्शन का 15.08% हिस्सा हासिल किया।


होल्डिंग स्ट्रक्चर और रेग्युलेटरी स्टेटस

  • टाटा संस के पास टाटा कैपिटल में 93% हिस्सेदारी है।

  • शेष हिस्सेदारी टाटा ग्रुप की अन्य कंपनियों और ट्रस्टों के पास है।

  • टाटा कैपिटल को RBI ने अपर लेयर NBFC का दर्जा दिया है।


भारत की तीसरी सबसे बड़ी NBFC

  • टाटा कैपिटल देश की तीसरी सबसे बड़ी डाइवर्सिफाइड NBFC है।

  • जून 2025 तक कंपनी की लोन बुक ₹2.33 लाख करोड़ की रही है।

  • कंपनी का 87.5% बिजनेस रिटेल और SME ग्राहकों से आता है।

  • 80% लोन बुक सिक्योर्ड है और 99% से ज्यादा लोन ऑर्गेनिक हैं।

  • 31 मार्च 2024 तक कंपनी का AUM ₹1.58 लाख करोड़ था।


सेवाएं: लोन से लेकर डिजिटल फाइनेंस तक

टाटा कैपिटल निम्नलिखित सेवाएं देती है:

  • पर्सनल लोन

  • होम लोन

  • वाहन और कॉमर्शियल व्हीकल लोन

  • SME और बिजनेस लोन

  • क्रेडिट कार्ड और डिजिटल लोन सुविधाएं

यह भी पढ़े – ब्यावर में मातृशक्ति सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का दिलाया संकल्प