livetv
Homeअन्यनोएडा में तेज रफ्तार लैम्बॉर्गिनी का कहर, दो मजदूरों को रौंदा

नोएडा में तेज रफ्तार लैम्बॉर्गिनी का कहर, दो मजदूरों को रौंदा

नोएडा में तेज रफ्तार लैम्बॉर्गिनी का कहर, दो मजदूरों को रौंदा, पैर की हड्डी टूटी
नोएडा में एक तेज रफ्तार लैम्बॉर्गिनी कार ने दो मजदूरों को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मजदूरों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनके पैर की हड्डी टूटने की पुष्टि की।

यह दुर्घटना नोएडा सेक्टर-94 के थाना 126 क्षेत्र में रविवार, 30 मार्च 2025 को हुई। सड़क हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार में दौड़ रही लैम्बॉर्गिनी कार अनियंत्रित होकर मजदूरों को टक्कर मारती नजर आ रही है।

घटना के तुरंत बाद पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया और कार को जब्त कर लिया। नोएडा डीसीपी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि मौके पर पुलिस बल तैनात है, घायलों की हालत खतरे से बाहर है, और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।