livetv
Homescience & techकर्नाटक में चौंकाने वाला मामला: नवजात शिशु के पेट में पल रहा...

कर्नाटक में चौंकाने वाला मामला: नवजात शिशु के पेट में पल रहा था एक और बच्चा

कर्नाटक से एक बेहद दुर्लभ और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नवजात शिशु के पेट में एक और बच्चा पल रहा था। डॉक्टरों ने इस अनोखी स्थिति को ‘फीटस इन फीटू’ (Fetus in Fetu) बताया है, जो दुनिया में बेहद कम मामलों में देखने को मिलती है।

जानकारी के अनुसार, यह मामला कर्नाटक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, हुबली का है, जहां 23 सितंबर को एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। जन्म के कुछ समय बाद जब शिशु का स्कैन किया गया, तो डॉक्टरों को उसके पेट में एक और भ्रूण का पता चला। विशेषज्ञों का कहना है कि यह स्थिति लगभग पाँच लाख नवजातों में से केवल एक में होती है।

डॉक्टरों के मुताबिक, यह एक परजीवी जुड़वां (Parasitic Twin) का मामला है — यानी एक भ्रूण अपने जुड़वां भाई के शरीर के अंदर विकसित हो जाता है। ऐसे मामलों में समय पर सर्जरी करके बच्चे को सामान्य जीवन जीने का मौका दिया जा सकता है।

यह घटना न केवल चिकित्सा जगत के लिए एक बड़ी चुनौती है बल्कि मानव शरीर की जटिलता का एक दुर्लभ उदाहरण भी है।

यह भी पढ़े – जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भीषण आग, ICU में 8 मरीजों की दर्दनाक मौत