livetv
Homeट्रेंडिंगमानवेंद्र सिंह जसोल की सुरक्षा आखिर क्यों बढ़ाई गई ?

मानवेंद्र सिंह जसोल की सुरक्षा आखिर क्यों बढ़ाई गई ?

विदेश से धमकी के बाद जसोल की सुरक्षा बढ़ी

  • मानवेंद्र सिंह जसोल की जान को किससे खतरा
  • विदेश से धमकी के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ी
  • सुरक्षा में 4 जवानों को तैनात किया गया
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह जसोल
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह जसोल

जसोल की सुरक्षा बढ़ी

बाडमेर-जैसलमेर की सियासत में अपना बडा कद रखने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह जसोल….एक बार फिर से चर्चाओं में आ गये है….क्योकि इस बार उनको जान से मारने की धमकियां मिल रही है l जिसके चलते उनकी सुरक्षा भी बढा दी गई है …ऐसे में पश्चिमी राजस्थान के नेता मानवेंद्र की जान को किससे खतरा है l ये भी सियासी हलकों में चर्चाएं हो रही है l

विदेश से धमकिया मिली

हाल ही में मानवेंद्र सिंह जसोल को विदेश से धमकिया मिली थी l जिसके चलते सुरक्षा एजेंसियों को भी इनपुट मिले की उनकी जान को खतरा है l ऐसे में सीआईडी इंटेलिजेंस की रिपोर्ट पर राज्य सरकार ने मानवेंद्र सिंह की सुरक्षा बढा दी है l उनकी सुरक्षा में पुलिस के चार जवान लगाए है l ये चारों सुरक्षाकर्मी राउंड द क्लॉक मानवेंद्र सिंह के साथ रहेंगे l

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह जसोल
विदेश से धमकिया मिली

दशकों से राजनीति में सक्रिय

आपको बता दे भाजपा नेता मानवेंद्र सिंह जसोल भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। उनका परिवार पिछले कई दशकों से राजनीति में सक्रिय हैं। खुद मानवेंद्र सिंह जसोल लोकसभा सांसद और विधायक रह चुके हैं। वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव में वे भाजपा के टिकट पर सांसद निर्वाचित हुए थे। वर्ष 2013 में वे जैसलमेर की शिव विधानसभा सीट से विधायक भी निर्वाचित हुए थे।

राजस्थान में अच्छी पकड़

जसोल के परिवार की पश्चिमी राजस्थान में अच्छी पकड़ मानी जाती है।मानवेंद्र सिंह के पिता जसवंत सिंह जसोल वरिष्ठ राजनेता रहे हैं। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में दो बार मंत्री रहे। एक बार वित्त मंत्री रहे और दूसरी बार विदेश मंत्री रहे। वर्ष 2014 में जब भाजपा ने जसवंत सिंह को टिकट नहीं दिया तो वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान उतरे और उन्हें हार का सामना करना पड़ा। बगावत करने पर वे भाजपा से निष्कासित हुए।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह जसोल
राजस्थान में अच्छी पकड़

2024 को घर वापसी

अगस्त 2014 में बाथरूम में पैर फिसलने से नीचे गिर जसवंत सिंह के सिर में गंभीर चोट लगी, जिसकी वजह से उनकी मृत्यु हो गई। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में अनदेखी करने से मानवेंद्र सिंह भी भाजपा से खफा रहे। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले वे कांग्रेस में शामिल हो गए और वसुंधरा राजे के खिलाफ झालरापाटन विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्हें कांग्रेस ने भी चहेती सीट से टिकट देने के बजाय सिवाना से टिकट दे दिया। सिवाना में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वे तीसरे स्थान पर खिसक गए। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले वे फिर से भाजपा में लौट आए। 12 अप्रैल 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मानवेंद्र सिंह जसोल की घर वापसी कराई।

प्रवासी राजस्थानी दिवस-2025 पर भव्य सांस्कृतिक संध्या

बाड़मेर में ट्रैक्टरों की हुंकार ने झुकाया प्रशासन

प्रवासी राजस्थानी दिवस आयोजन का आगाज़ जेईसीसी में