कांग्रेस की फूट और कमजोरी अब उनकी पार्टी के नेता ही जनता के सामने रख रहे है.पहले शशि थरुर ने बीजेपी सरकार की तारीफ की और अब वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है.कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने INDIA गठबंधन को लेकर हाल ही में हैरान करने वाला बयान दिए। उन्होंने कहा कि उनको लगता है कि यह गठबंधन अब मजबूत नहीं रहा, उन्होंने इसके आगे बने रहने पर भी आशंका जताई। पी चिदंबरम के इस बयान पर अब मंत्री जोगाराम पटेल ने बयान दिया है। पी चिदंबरम के बयान पर जोगाराम पटेल ने कहा कि इंडिया गठबंधन ही नहीं, बल्कि कांग्रेस पार्टी खुद अपने अस्तित्व को लेकर जूझ रही है। उन्होंने कहा कि इस बात को कांग्रेस नेता समझ नहीं पा रहे हैं। जोगाराम ने कहा कि चिदंबर के बयान मैंने खुद नहीं सुना, लेकिन जो मुझे पता लगा है कि वह एकदम ठीक कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ निश्चित रूप से एनडीए गठबंधन अपने सिद्धांतों के आधार पर जनता के हित में काम कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन भारत के सभी क्षेत्रों के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जनता का समर्थन उनके साथ है।
Previous article

