ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर आज जयपुर में बीजेपी की तरफ से तिरंगा यात्रा निकाली गई. वहीं यात्रा में जयपुर के हवामहल से भाजपा विधायक बालमुकुंदाचार्य तिरंगे से अपना पसीना पोंछते नजर आए। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद यूजर्स की काफी नाराजगी सामने आने लगी। इससे पहले भी विधायक बालमुकुंदाचार्य कई तरह के विवादों में फंसते रहे है। हाल ही में उनके खिलाफ मस्जिद में घुसने और नारेबाजी करने के मामले में एफआइआर दर्ज की गई थी।वही राजस्थान कांग्रेस ने भी विधायक के इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है और विधायक पर तिरंगे के अपमान का आरोप लगाया है.वही तिरंगे के अपमान वाला वीडियो वायरल होने के बाद हवा महल से बीजेपी के विधायक बालमुकुंद आचार्य ने सफाई दी. राष्ट्रीय ध्वज से पसीना पोछने वाले वीडियो पर उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रीय ध्वज नहीं बल्कि सफेद और हरे रंग का रुमाल था. मुझे किसी ने रास्ते में पकड़ा दिया था. मैंने पसीना नहीं पोछा था बल्कि उसे माथे से लगाकर नमन किया था. बालमुकुंद आचार्य ने कहा, “मैंने तुरंत इसे अपने सहयोगी को दे दिया था और और उनसे रुमाल लेकर पसीना पोछा था. इस बारे में कुछ लोग साजिश रच कर सोशल मीडिया पर गलतफहमी पैदा कर रहे हैं. मेरे खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है. जबकि हकीकत में ऐसा नहीं है.”

