मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर प्रदेश सरकार ने बड़े अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब अस्पतालों में स्थायी रूप से अग्नि सुरक्षा अधिकारी उपलब्ध रहेंगे।
चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा भेजे गए 30 अग्नि सुरक्षा अधिकारी पदों के प्रस्ताव को वित्त विभाग ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस निर्णय से अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं की सुरक्षित उपलब्धता सुनिश्चित होगी।
चिकित्सा शिक्षा विभाग के शासन सचिव अम्बरीष कुमार ने बताया कि प्रदेश के सभी चिकित्सा संस्थानों में राष्ट्रीय बिल्डिंग कोड और राज्य अग्नि सुरक्षा अधिनियमों के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाएगी। यह कदम न केवल मरीजों की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि अस्पतालों में आपात स्थिति से निपटने की तैयारी को भी सशक्त करेगा।

