टॉम कूपर का नाम अचानक देश में चर्चा में आ गया है .मीडिया और टीवी चैनलों में पर लगातार उनके दावों को लेकर चर्चाएं जोरों पर है.दरअसल टॉम कूपर ने भारत और पाकिस्तान में हुए युद्ध को लेकर कुछ ऐसे दावे किये है .जिसके बाद लोगों में उनकी चर्चाएं शुरु हो गई है.दरअसल टॉम कूपर मशहूर डिफेंस एक्सपर्ट है . उन्होंने मिडिल ईस्टज, अफ्रीका और साउथ एशिया में एयर वॉरफेयर पर 40 से अधिक किताबें लिखी हैं. ईरान-ईराक युद्ध, सीरिया संघर्ष, यमन, और भारत-पाकिस्तान संघर्ष जैसे विषयों पर उनकी रिसर्च की पूरी दुनिया में तारीफ की जाती है.टॉम कूपर ने भारत के आक्रमण को निर्णायक बताया. उन्होंतने कहा, ‘इंडियन एयरफोर्स ने सिर्फ सैन्य ठिकानों को ही नहीं, बल्कि दुश्मन के मनोबल पर भी वार किया. जब एक पक्ष दूसरे के परमाणु हथियार भंडारण सुविधाओं पर बमबारी कर रहा हो, और दूसरे के पास जवाबी कार्रवाई करने की क्षमता न हो, तो मेरी किताबों में यह स्पष्ट जीत है. कोई आश्चर्य नहीं कि इस्लामाबाद ने ही ‘सीजफायर’ की गुहार लगाई.’ टॉ कूपर ने यह भी इशारा किया कि अगर किसी संघर्ष में दुश्मन की परमाणु क्षमता को भी निष्क्रिय करने की क्षमता दिखाई जाए, तो यह सिर्फ सैन्य जीत नहीं, बल्कि रणनीतिक वर्चस्व का संकेत होता है. उन्हों ने लिखा, “जब बम परमाणु ठिकानों के ऊपर गिर रहे हों, तब सवाल यह नहीं रह जाता कि किसने कितने जहाज उड़ाए, बल्कि यह होता है कि किसने निर्णायक बढ़त बनाई. टॉम कूपर की यह टिप्पणी भारत की सैन्य योजना, तकनीकी क्षमता और रणनीतिक सोच को वैश्विक मान्यता दिलाने वाली है.ऐसे में देखा जा रहा है कि अब वेस्टर्न मीडिया और डिफेंस एक्सपर्ट ने भी खुलकर पाकिस्तान की पोल खोलनी शुरु कर दी है .और जो पाकिस्तान छिपा रहा है उसकी सैटेलाइट इमेज के माध्यम से सारा खुलासा अब धीरे धीरे हो रहा है.ऐसे में पाकिस्तानी में जो परमाणु लीकेज हुई है उसको लेकर भी अब माना जा रहा है कि उस खबर पर भी मुहर लग गई है.

