livetv
Homeस्टेट न्यूजउत्तरकाशी के धराली गांव में बादल फटने से तबाही, 34 सेकंड में...

उत्तरकाशी के धराली गांव में बादल फटने से तबाही, 34 सेकंड में उजड़ गया पूरा इलाका

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में अचानक आई कुदरती आफत ने सब कुछ तबाह कर दिया। मंगलवार की रात गांव के ऊपर बादल फट गया, जिससे कुछ ही सेकंड में जल प्रलय जैसी स्थिति बन गई। 34 सेकंड में ही तेज रफ्तार पानी की धाराएं पहाड़ों से उतरती हुई गांव पर कहर बनकर टूटीं और बस्ती को मलबे में बदल दिया। बादल फटने के साथ आई जलधारा ने घरों, दुकानों और स्थानीय संरचनाओं को अपने साथ बहा दिया। कई वाहन भी पानी की तेज लहरों में बह गए। सबसे दुखद बात यह रही कि धराली गांव में स्थित कल्प केदार महादेव मंदिर, जो लगभग 1500 साल पुराना बताया जाता है, वो भी इस तबाही का शिकार हो गया। सैकड़ों वर्षों से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रहा यह मंदिर अब सिर्फ मलबा बनकर रह गया है।प्रशासन की टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। हालांकि, इलाके की दुर्गम भौगोलिक स्थिति के चलते राहत कार्यों में काफी मुश्किलें आ रही हैं। कितने लोग मलबे में दबे हैं, इसका अब तक स्पष्ट आंकड़ा नहीं मिल पाया है। कई लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है। SDRF और NDRF की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।