livetv
Homeपॉलिटिक्सअशोक गहलोत और डोटासरा ने ईडी की रेड को लेकर दिया बड़ा...

अशोक गहलोत और डोटासरा ने ईडी की रेड को लेकर दिया बड़ा बयान

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार दोपहर एक्स पर पोस्ट करते हुए जयपुर में हुई ईडी रेड पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने लिखा, ‘पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास के आवास पर केंद्रीय एजेंसी की कार्रवाई निंदनीय है. साल 2020 में, राजस्थान में कांग्रेस सरकार गिराने के प्रयास के समय, भाजपा का मुखरता से विरोध करने पर खाचरियावास से ED ने 7-8 घंटे लंबी पूछताछ की थी. क्योंकि वो राजस्थान की भाजपा सरकार के खिलाफ मुखर रहते हैं तो फिर से ED ने दस्तक दे दी है.’ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने आगे लिखा, ‘विधानसभा चुनाव से पूर्व हमारे प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के घर और तत्कालीन विधायक ओमप्रकाश हुडला के घर भी राजनीतिक उद्देश्य से ED ने छापे मारे थे. तब भी ED एक्सपोज हुई थी. अब केंद्रीय जांच एजेंसियों की विपक्ष के नेताओं पर ऐसी कार्रवाई से किसी को भी अचंभा नहीं होता हैवही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सोशल मीडिया के माध्यम से ईडी कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि ‘क्योंकि प्रताप सिंह खाचरियावास भाजपा सरकार द्वारा आईफा के नाच गाने में उड़ाए 100 करोड़ रुपए पर तीखे सवाल पूछ रहे हैं। क्योंकि जयपुर का बेटा उन 100 करोड़ रुपए के लिए सवाल पूछ रहा है, जो कांग्रेस सरकार ने आराध्य देव गोविन्द देव जी के मंदिर कॉरिडोर व भव्यता के घोषित किए थे। उन्होंने कहा कि प्रताप सिंह खाचरियावास चुनाव हारने के बाद जनता की लड़ाई लड़ रहे हैं, हर मुद्दे पर सरकार को आईना दिखा रहे हैं। बदले की भावना से की गई इस कार्रवाई की मैं कड़ी निंदा करता हूं। खाचरियावास जी, कांग्रेस के बब्बर शेर हैं। डरेंगे नहीं, डटकर लड़ेंगे और जीतेंगे।