राजस्थान में एक बार फिर ईडी एक्टिव हो गई है .दरअसल जब राजस्थान में विधानसभा चुनावों को प्रचार चल रहा था.उस समय कांग्रेस नेताओं के घर पर ईडी की छापेमारी की बात तमाम बीजेपी नेताओं के द्वारा प्रचार के दौरान की जा रही थी.ऐसे में सरकार का एक साल निकल जाने के बाद भी किसी भी कांग्रेस नेता पर कोई ईडी की रेड देखने को नहीं मिली.ऐसे में आज अचानक पर्व मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास के घर पर ईडी की टीम पहुंच गई.लेकिन इस बीच यहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भी गुस्सा फूट पडादरअसल पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास के आवास पर जयपुर में आज ईडी की रेड पड़ी. इस बीच यहां ईडी की टीम और पुलिसवालों को काफी मशक्कत भी करनी पड़ी .दरअसल जैसे ही ईडी की टीम प्रताप सिंह खाचरियावास के घर में एंट्री लेने लगी तो यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस और टीम के साथ धक्का मुक्की करनी शुरु कर दी..लेकिन इस बीच पुलिस ने कार्यकर्ताओं को खदेड कर टीम को अंदर करवाया.ऐसे में यहां प्रतापसिंह खाचरियावास का मीडिया के सामने भी गुस्सा फूट पडा प्रतापसिंह खाचरियावास ने कहा कि हमारे साथ पहले भी ईडी ऐसा कर चुकी है .लेकिन हम डरने वालों में से नहीं है.साथ ही प्रतापसिंह खाचरियावास ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि मुझे सब का इलाज करना आता है ., मैं यह मानता हूं कि बीजेपी सरकार को ईडी के जरिए राजनीति नहीं करनी चाहिए. भजन लाल सरकार यह सोच रही है कि प्रताप सिंह खाचरियावास डर जाएगा तो खाचरियावास न आज डरा है, न कल डरा है. उन्होंने आगे कहा, बीजेपी सरकार ईडी भेज दें, कुछ भी भेज दें, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ेगा. बीजेपी सरकार भ्रष्टाचार कर रही है, वो डरे , हम नहीं डरेंगे.साथ ही उन्होंने ईडी पर सवाल खड़े करते हुए कहा, आज तक मुझे कोई नोटिस नहीं मिला है. मुझे और मेरे परिवार को ईडी ने कोई नोटिस नहीं दिया. हमारे ऊपर ईडी का कोई मामला नहीं चल रहा है.

