livetv
Homeपॉलिटिक्सराजे की नाराजगी शाह ने कर दी दूर,मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी !

राजे की नाराजगी शाह ने कर दी दूर,मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी !

राजस्थान में वसुंधरा राजे की नाराजगी को दूर करने की जुगत में बीजेपी जुट गई है .इसका जीता जागता उदाहरण कल ही आयोजित हुई अमित शाह की रैली में देखने को मिला .जहां राजे को अमित शाह के बगल में सीट उपलब्ध करवाई गई और मंच पर भी खास महत्व दिया गया.इसके अलावा खुद गृहमंत्री अमित शाह ने अपने भाषण में वसुंधरा राजे के कार्यकाल और उनके द्वारा चलाई गई योजनाओं का भी जिक्र किया.राजस्थान बीजेपी में नेताओं के मान मनुहार का सिलसिला शुरु होता दिख रहा है और शुरुआत वसुंधरा राजे से हो चुकी है .बता दे वसुंधरा राजे बीजेपी में लगातार नजरअंदाज की जा रही थी.तमाम कार्यक्रमों में उनकी गैरमौजूदगी चर्चाओं का विषय बन जाती थी .राजे की लगातार कार्यक्रमों में गैरमौजूदगी को बीजेपी की आपसी फूट का कारण भी बताया जाता था.लेकिन अब अमित शाह के कार्यक्रम से एक बार फिर से बीजेपी अंदारखाने में चल रही खींचतान को कम करने की कोशिश कर रही है .ऐसे में अमित शाह का कल ही जयपुर दौरा था जिसमें वसुंधरा राजे को मंच पर खास स्थान दिया गया.यहां सीटिंग मैनेजमेंट में अमित शाह के एक साइड में सीएम भजनलाल की चेयर लगाई गई वही दूसरी तरफ वसुंधरा राजे को चैयर दी गई थी.इसके साथ ही जब अमित शाह ने अपना संबोधन शुरु किया तब सीएम भजनलाल की तारीफ से ज्यादा उन्होने वसुंधरा राजे के कार्यकाल और उनकी योजनाओं का जिक्र किया.ऐसे में एक खास संदेश अमित शाह ने प्रदेश बीजेपी और यहां चल रही खेमेबाजी की चर्चाओं को दिया है .इसके साथ ही राजे को मंच पर मिली तवज्जो को देखते हुए तो यही लग रहा है कि राजे को जल्द ही कोई बड़ी जिम्मेदारी भी दी जा सकती है .आपको बता दे जल्द ही बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा करने वाली है .ऐसे में राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में वसुंधरा राजे का नाम भी सामने आया था.ऐसे इस पूरे वाक्या के बाद लग रहा है कि राजे के लिए बीजेपी ने कुछ प्लान सोच रखा है .जिसके चलते अब उन्हे कार्यक्रमों में खासी तहरीज दी जा रही है.