हेल्दी ड्रिंक्स आज की जीवनशैली का अहम हिस्सा बन चुके हैं। आजकल लोग फिट रहने को एक फैशन की तरह अपनाते हैं और तरह-तरह के प्रोटीन शेक्स व सप्लीमेंट्स का सेवन करते हैं, जो कई बार सेहत के लिए हानिकारक भी साबित हो सकते हैं। पहले के समय में घर पर ही बने हेल्दी ड्रिंक्स से लोग सेहतमंद रहते थे।
हेल्दी ड्रिंक्स पीने से न सिर्फ पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है बल्कि शरीर हाइड्रेटेड और इम्यूनिटी मजबूत होती है। इनका असली फायदा तभी होता है जब इन्हें सुबह खाली पेट लिया जाए।
आइए जानते हैं कुछ आसान और फायदेमंद हेल्दी ड्रिंक्स के बारे में:
1. गर्म पानी में नींबू और शहद
गर्म पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है। सुबह खाली पेट लेने से मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है और शरीर डिटॉक्स होता है। यह ड्रिंक Vitamin C की कमी दूर करता है और त्वचा को भी निखारता है।
2. जीरा पानी
जीरा पानी पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद है। रातभर जीरा भिगोकर रखें और सुबह उसका पानी पी लें। इससे पाचन में सुधार होता है और मेटाबॉलिज्म भी मजबूत बनता है।
3. चुकंदर और गाजर का जूस
चुकंदर और गाजर का जूस नाइट्रेट से भरपूर होता है, जो ब्लड फ्लो सुधारकर हृदय को स्वस्थ रखता है। यह पाचन में सुधार, त्वचा में निखार और लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसे पीने के लिए गाजर और चुकंदर को पानी के साथ मिक्सी में पीसकर थोड़ा काला नमक डालें और सेवन करें।
4. खीरा-पुदीना वॉटर
खीरा और पुदीना का पानी शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और ओवरईटिंग से बचाता है। खीरे में भरपूर मात्रा में पानी होता है, जिससे दिनभर ऊर्जा बनी रहती है। नियमित सेवन करने से वजन भी नियंत्रित रहता है।
निष्कर्ष
ये सभी एनर्जेटिक हेल्दी ड्रिंक्स आपकी लाइफस्टाइल को बेहतर बना सकते हैं। हर ड्रिंक अपने आप में खास है और रोज़ाना इनके सेवन से आपकी सेहत और दिनचर्या दोनों में सकारात्मक बदलाव आ सकता है।
ये भी पढ़े – पारदर्शी चुनाव ही मेरी पहली प्राथमिकता, पदभार ग्रहण कर बोले राज्य निर्वाचन आयुक्त

