स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर’ का जलवा बरकरार
- स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर’ का जलवा बरकरार
- ‘धुरंधर’ 200 करोड़ क्लब में एंट्री मार चुकी
- ‘धुरंधर’ ने कई बॉलीवुड फिल्मों को छोड़ा पीछे

‘धुरंधर’ का जलवा
बॉलीवुड में कुछ एक ही फिल्मे ऐसी होती है जिनकी पब्लिशिटी करने के लिए खुद जनता आगे आती है …और उस पब्लिशिटी का उन्हे जबरदस्त फायदा मिलता है l और शायद स्टार कास्ट के दम पर भी कई फिल्मे बडे बडे रिकॉर्ड बना लेती है l ऐसे में काफी अरसे के बाद एक फिल्म आई है…जिसका नाम है धुरंदर ….और इस फिल्म का क्रेज इतना है कि लोग अब खुद आगे आकर इसे देखने के लिए प्रेरित कर रहे है l जिसका फायदा इस फिल्म को भी मिल रहा है l
200 करोड़ का आंकड़ा पार
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है l रिलीज होने के बाद फिल्म ने जबरदस्त परफॉर्म करते हुए धूम मचा दी है l बॉक्स ऑफिस पर स्पाई थ्रिलर फिल्म एकतरफा राज कर रही है और हर दिन अंधाधुंध बिजनेस हो रहा है l तीन दिनों में ही ‘धुरंधर’ ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था l आदित्य धर की इस फिल्म ने रिलीज के पहले ही हफ्ते में ही भारत में डबल सेंचुरी लगा दी है l धुरंधर फिल्म ने भारत में अब तक कितने करोड़ का बिजनेस कर लिया है l ‘धुरंधर’ साल 2025 की हाईएस्ट ग्रोसिंग फिल्मों में से एक बन गई है l दर्शक इस मूवी पर भर-भरकर प्यार लुटा रहे हैं और इसका असर बॉक्स ऑफिस पर साफ नजर आ रहा है l फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर गुरुवार को भी बेहतरीन प्रदर्शन किया और एक हफ्ते मे ही में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है l

ट्रेड वेबसाइट सेकनिल्क के ताजा अपडेट के अनुसार, ‘धुरंधर’ ने रिलीज के सातवें दिन 27 करोड़ की कमाई की, जिससे फिल्म का भारत में टोटल कलेक्शन 207.25 करोड़ हो गया है l रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ पहले ही बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ चुकी है- जैसे ‘सिकंदर’ और ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’. इस लिस्ट में अजय देवगन की ‘रेड 2’ भी शामिल है, जिसने 173.05 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था l
एक स्पाई थ्रिलर
बताते चलें कि ‘धुरंधर’ एक स्पाई थ्रिलर है, जिसकी कहानी पाकिस्तान के ल्यारी टाउन में सेट की गई है l इसमें रणवीर भारतीय जासूस की भूमिका निभा रहे हैं, जो ल्यारी में मौजूद आतंकी नेटवर्क में घुसपैठ करता है l उन्होंने हमजा अली मजारी का किरदार निभाया है l फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और आर. माधवन भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं l

दूसरा पार्ट अगले साल
फिल्म का दूसरा पार्ट अगले साल 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा l इस फिल्म को आदित्य धर ने लिखा और डायरेक्ट किया है l ऐसे में फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर अपना कब्जा जमाए हुए है …और सातवे दिन भी नए कीर्तिमान स्थापित करती दिख रही है… बताया जा रहा है कि फिल्म जल्दी ही 500 करोड के आकडे को भी छु सकती है …ऐसे में लोगो का क्रेज भी फिल्म के प्रति देखा जा रहा है …और लोग सिनेमाघरो में पहुंच रहे है l फिल्म के रिलीज पहले ऑनलाइन बुकिंग में काफी कमी देखी गई थी l लेकिन जैसे ही फिल्म के रिव्यू सामने आए उसके बाद से फिल्म की ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग नए रिकॉर्ड तोड रही है l
हनुमानगढ़ में किसानों का बवाल,घर छोड़कर भागे लोग !
मानवेंद्र सिंह जसोल की सुरक्षा आखिर क्यों बढ़ाई गई ?
प्रवासी राजस्थानी दिवस आयोजन का आगाज़ जेईसीसी में

