livetv
Homeट्रेंडिंगजयपुर डिस्कॉम का बकाया राजस्व वसूली पर फोकस

जयपुर डिस्कॉम का बकाया राजस्व वसूली पर फोकस

जयपुर डिस्कॉम ने जारी किए अधिकारियों को दिशा निर्देश

अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी

बिजली की बचत ही उसका उत्पादन है l लेकिन जब उसके दोहन के अनुपात में देनदारी में बढोतरी के साथ बकाया राजस्व अटक जाता है तो आर्थिक गतिविधियों का चक्र रूकने लगता है,डिस्काम के साथ भी ऐसा ही हो रहा है l उसने बकाया राजस्व की वसूली के लिए कार्ययोजना तैयार कर अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं l

अभियंता शिविरों का आयोजन

राजस्व संग्रहण की कार्ययोजना

जयपुर डिस्कॉम ने बकाया राजस्व वसूली पर फोकस किया है l निगम ने सर्वाधिक बकाया वाले 10 विद्युत खंड और 20 उपखंड क्षेत्रों को चिन्हित कर उनमें उपभोक्ताओं से शत-प्रतिशत राजस्व संग्रहण की कार्ययोजना तैयार की है l अब मुख्यालय स्तर से इन विद्युत खंडों और उपखंडों की नियमित मॉनीटरिंग की जाएगी l

राजस्व संग्रहण की कार्ययोजना

डिस्कॉम्स चेयरमैन आरती डोगरा ने इन सभी 20 विद्युत उपखंडों के सहायक अभियंताओं के साथ राजस्व वसूली की समीक्षा की l इन विद्युत उपखंडों में एक लाख 11 हजार उपभोक्ताओं पर एक लाख 93 हजार करोड़ से अधिक और विद्युत खंडों में एक लाख 89 हजार उपभोक्ताओं पर दो करोड़ 37 लाख रूपए से अधिक बकाया हैं l

राजस्व संग्रहण को प्राथमिकता

डोगरा ने अभियंता शिविरों का आयोजन कर समझाइश और सैटलमेंट से राजस्व संग्रहण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए l उन्होंने कहा कि नोटिस देने के बाद भी जिन प्रकरणों में वसूली नहीं हो पा रही है उन्हें लोक अदालत के माध्यम से हल कराएं l जहां संगठित रूप से लोग बकाया चुकाने को तैयार नहीं हैं, उनमें आवश्यकता पड़ने पर कनेक्शन काटने, ट्रांसफार्मर और विद्युत लाइन हटाने जैसे सख्त कदम भी उठाए जाएं l

राजस्व संग्रहण को प्राथमिकता

डिस्कॉम्स चेयरमैन जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के सहयोग से वसूली का अभियान चलाने के निर्देश भी संबंधित अधीक्षण अभियंताओं और अधिशासी अभियंताओं को दिए l

राज्य स्तरीय स्वच्छता जागरूकता एवं श्रमदान कार्यक्रम

पाकिस्तान में रणवीर सिंह-अक्षय खन्ना पर एफआईआर मांग !

राजे और पीएम मोदी की मुलाकात के सियासी मायने !

 

….