प्रेस कांफ्रेस के बाद माहौल गर्मा गया
- डोटासरा ने बोला बीजेपी सरकार पर हमला
- कहा-जनता को गुमराह कर रही है सरकार
- सरकार का विकास धरातल पर नहीं दे रहा दिखाई
माहौल गर्मा गया
राजस्थान मे सीएम भजनलाल की प्रेस कांफ्रेस के बाद माहौल गर्मा गया है l अब कांग्रेस ने सीएम के आरोपों पर पलटवार किया है और सीएम भजनलाल के दावों को झूठ का पुलिंदा करार दे दिया है l कांग्रेस ने सीधे आरोप लगाए है कि सीएम भजनलाल जिस विकास का दावा दो साल के भीतर करने का दावा कर रहे है, वो केवल जनता अंधेरे में रखने जैसा है l

बहस की चुनौती
दरअसल राजस्थान कांग्रेस प्रदेशअध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं सीएम को उनके दो साल के कार्यों को लेकर बहस की चुनौती देता हू l डोटासरा ने सरकार की उपलब्धियों को खौखला बताया है l डोटासरा ने कहा कि अगर सरकार के पास वास्तव में दिखाने लायक काम हैं, तो मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा या उनके किसी भी कैबिनेट मंत्री को जयपुर के अल्बर्ट हॉल जैसे सार्वजनिक स्थल पर आकर जनता के सामने बहस करनी चाहिए l कांग्रेस इस बहस के लिए पूरी तरह तैयार है l
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस केवल एकतरफा बयानबाजी तक सीमित रही और मुख्यमंत्री मीडिया के सवालों का सामना किए बिना ही वहां से चले गए l प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि दो साल पहले राजस्थान में ‘पर्ची का ड्रामा’ हुआ था और अब दो साल बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस का ड्रामा किया गया है l

उनके मुताबिक अगर सरकार को अपने काम पर भरोसा होता, तो वह खुलकर सवालों के जवाब देती और अपनी उपलब्धियों पर चर्चा करती l डोटासरा ने राज्य की मौजूदा स्थिति पर गंभीर सवाल उठाए l उन्होंने कहा कि राजस्थान में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है l शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की हालत खराब है, बिजली व्यवस्था लड़खड़ा रही है और किसान यूरिया के लिए दर-दर भटक रहे हैं l युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनमें गहरा असंतोष है. इसके अलावा सरकार के भीतर मंत्रियों के बीच आपसी खींचतान भी खुलकर सामने आ रही है l
डोटासरा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार के कामों को गिनाने के बजाय कांग्रेस पर आरोप लगाने पर ज्यादा जोर दिया गया l जिन योजनाओं और कामों की बात की गई, उनमें से एक भी जमीन पर पूरी तरह लागू नहीं हुआ है l कांग्रेस के अनुसार, यह प्रेस कॉन्फ्रेंस उपलब्धियों का नहीं, बल्कि असफलताओं पर पर्दा डालने का प्रयास थी l गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि मौजूदा सरकार के पतन की शुरुआत हो चुकी है और सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है l
राजे और पीएम मोदी की मुलाकात के सियासी मायने !


