livetv
Homeट्रेंडिंगसांसद खेल महोत्सव समापन समारोह

सांसद खेल महोत्सव समापन समारोह

गांव और कस्बों के खिलाड़ियों को मौका

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को सांसद खेल महोत्सव के समापन समारोह को वर्चुअली संबोधित किया। मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा इस आयोजन में जयपुर स्थित एस.एम.एस. इनडोर स्टेडियम से वीसी के माध्यम से जुड़े और प्रधानमंत्री के प्रेरणादाई उद्बोधन और खिलाड़ियों से संवाद को सुना।

समापन समारोह

शर्मा ने जयपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद खेल महोत्सव समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से प्रारंभ हुए सांसद खेल महोत्सव ने गांव और कस्बों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया है। राज्य सरकार भी खेल को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। प्रत्येक जिले में खेल अकादमियों को मजबूत बनाने का काम शुरू किया गया है, ग्रामीण क्षेत्रों में खेल के मैदान विकसित किए जा रहे हैं।

खिलाड़ियों को ट्रॉफी

शर्मा ने समारोह के अंत में क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम एवं खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, सांसद श्रीमती मंजू शर्मा, विधायक कैलाश वर्मा, गोपाल शर्मा,  बालमुकुंदाचार्य, अन्य जनप्रतिनिधि सहित खिलाड़ी, प्रशिक्षक एवं स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

इससे पहले इनडोर स्टेडियम में ही मुख्यमंत्री ने सुशासन दिवस पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया।

अरावली पर सियासी संग्राम: सीएम भजनलाल शर्मा का कांग्रेस पर तीखा हमला

19वें दिन 900 करोड़ से ज्यादा की कमाई, वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड

न एंबुलेंस, न शव वाहन — थैले में 4 महीने के बच्चे का शव लेकर घर लौटा पिता